Chhattisgarh

राखड़ की समस्या से निजात एवं स्थानीय रोजगार चाहिए तो लाये भाजपा की सरकार – पार्षद लोकेश चौहान

कोरबा, 29 जून । लगातार बालको क्षेत्र के सभी वार्डो में जनसंपर्क अभियान कर रहे है जिसमे आज बूथ 83 के बेलगरी बस्ती में सघन जन संपर्क किया । जिसमे मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे जैसे-उजस्वाल योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना,गरीब कल्याण अन्न योजना, कोरबा में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना, इसके अलावा अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माड,काशीविश्वनाथ कारीडोर का निर्माड, मोदी जी के नेतृत्व में लगातार हाइवे सड़क का निर्माड, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाके बारे में में घर घर बताया, एव्म राज्य सरकार के विफलता जैसे-शराबबंदी की घोषणा अभी तक पूरा नही हुआ है ,शराब घोटाला 2000 करोड़,का,कोयला घोटाला-500करोड़ का,गोठान घोटाला,PSC घोटाला जो हर गरीब छात्राओं के साथ कांग्रेस सरकार ने धोखा दिया है बुजर्गों महिलाओं को 1500 पेंशन देने का वादा,बहुत सारे ऐसे झूठे वादे करके कांग्रेस ने सत्ता हासिल किया ।

वार्ड वालो को जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पार्षद-लोकेश चौहान ने कंहा की अगर स्थानीय रोजगार एवं राखड़ की समस्या से निजात पाना है तो राज्य में भाजपा की सरकार लाये, ताकि सभी गरीब एव्म आम जनता का काम हो सके। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य/पार्षद-लोकेश चौहान,भाजपा के वरिष्ठ नेता–घनस्याम पटेल, बूथ अध्यक्ष-देवेंद्र तिवारी, रूपेश जगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button