Chhattisgarh

Big Breaking News : बिलासपुर आ रही ट्रेन को दूसरी ट्रेन ने मारी टक्कर, भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, लोको पायलट की मौत … इतने लोग ….

बिलासपुर, 19 अप्रैल I  एक बड़ा रेल हादसा हो गया है जहां रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी को पीछे से आ रही दूसरी मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मालगाड़ी में आग लग गई। इस हादसे में एक लोको पायलट की मौत हो गई है। वहीँ चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोको पायलट का नाम राजेश प्रसाद बताया जा रहा है जो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का मूल निवासी था।

हादसा दक्षिण पूर्व रेलवे SECR के बिलासपुर रेल मंडल में हुआ है। बताया जा रहा है कि शहडोल सेक्शन के सिंहपुर रेलवे स्टेशन में रेड सिग्नल न देख पाने की वजह से यह हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद बिलासपुर से रेल अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है। फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि मालगाड़ी बिलासपुर आ रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद इस रुट से जाने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया है। बचाव कार्य के बाद आवागमन वापिस शुरु हो जाएगा। फिलहाल यात्रियों को बस के माध्यम से भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button