Chhattisgarh

RAIPUR : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव का दौरा कार्यक्रम

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव दिनांक 04 दिसंबर 2022 रविवार को इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 4 बजे सर्किट हाउस रायपुर से कांकेर के लिये रवाना होंगे। शाम 7 बजे कांकेर में मुख्यमंत्री जी के सलाहकार राजेश तिवारी के सुपुत्र के विवाह पश्चात कांकेर में आयोजित आर्शीवाद समारोह में शामिल होंगे एवं रात्रि विश्राम कांकेर में करेंगे।

दिनांक 05 दिसंबर 2022 सोमवार को सुबह 9 बजे कांकेर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस रायपुर में कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा। दोपहर 3 बजे रायपुर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगें। रात्रि 8.15 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button