Chhattisgarh
महासमुंद में तापमान में दर्ज हुई बड़ी गिरावट, न्यूनतम पारा पहुंचा 11°
महासमुंद,26नवंबर।प्रदेश में ठंड लागतार बढ़ती जा रही है। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।मौसम विज्ञानी एच पी चंद्रा ने बताया की प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा रही है । इसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है तथा न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। न्युनतम तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी रहने की सम्भावना है । बस्तर संभाग में अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस के आसपास गिरावट संभावित है। बता दें शुक्रवार को सबसे कम 8.5° तापमान कोरिया में रहा।
Follow Us