कोनइता में युवक की हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार: गाली देने से रोकने पर गोली मार दी थी, बाइक छोड़कर भागे थे हमलावर

[ad_1]
सतना7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सभापुर थाना क्षेत्र के गांव कोनइता में गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302,आर्म्स एक्ट और एडी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक सभापुर थाना क्षेत्र के गांव कोनइता में मलखान सिंह (320 की घर के सामने गोली मार कर हत्या कर देने के मामले में सभापुर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में संदीप गौतम पिता रामनरेश गौतम (31), अमित तिवारी पिता रामजी तिवारी (22) और विकास सिंह पिता जोगेंद्र उर्फ मुन्ना सिंह (20) निवासी नयागांव शामिल हैं। एक आरोपी तेजभान दाहिया अभी फरार है।
मौत के बाद आरोपियों पर धाराएं बढ़ाई
टीआई सभापुर राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में उपयोग किया गया कट्टा और घटना स्थल पर मिली बाइक जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ पहले 294, 323, 307 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। गोली लगने से घायल मलखान की मौत के बाद धारा 307, 25/ 27 आर्म्स एक्ट और दस्यु व्यपहरण अधिनियम ( एडी एक्ट ) की धाराएं मामले में बढ़ाई गई हैं।
जबलपुर ले जाते समय हुई मौत
बुधवार 26 अक्टूबर की रात आरोपियों ने मलखान सिंह को अपने दरवाजे पर खड़े होकर गाली गलौज करने से मना करने पर गोली मार दी थी। मलखान अपने घर के अंदर था। दरवाजे के सामने खड़े होकर आरोपी संदीप गौतम, अमित तिवारी, विकास सिंह और तेजभान दाहिया आपस में गाली गलौज कर रहे थे। मलखान ने उन्हें वहां यह सब करने से मना किया। इस पर संदीप गौतम ने उसके पेट में गोली मार दी थी। आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग गए थे। मलखान की जबलपुर ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई थी।
Source link