राहुल गांधी की यात्रा के 15 PHOTO: बहन प्रियंका, जीजा वाड्रा के साथ दिखी बॉन्डिंग

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra MP (Khandwa) Photos; Priyanka Gandhi, Robert Vadra | Sachin Pilot Kanhaiya Kumar

खंडवा30 मिनट पहले

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज खंडवा जिले में है। मध्यप्रदेश में ये यात्रा का दूसरा दिन है। यात्रा खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हुई। कन्याकुमारी से शुरू इस यात्रा का आज 78वां दिन है। पहली बार प्रियंका गांधी यात्रा में शामिल हुईं। पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा भी साथ हैं। प्रियंका हिमाचल प्रदेश के चुनाव में व्यस्त थीं। कन्हैया कुमार और सचिन पायलट भी साथ चल रहे हैं।

तस्वीरों में देखिए भारत जोड़ो यात्रा…

भारत जोड़ो यात्रा 6 राज्यों से होकर मध्यप्रदेश आई है। आज पहली बार यात्रा में राहुल के साथ बहन प्रियंका गांधी और जीजा रॉबर्ट वाड्रा साथ चले। भांजे रेहान वाड्रा भी शामिल हुए। रॉबर्ट और प्रियंका एक दिन पहले बुधवार को इंदौर आ गए थे।

लेफ्ट से राहुल गांधी, प्रियंका, रेहान वाड्रा और कमलनाथ। रेहान आज सुबह ही इंदौर आए। उन्हें प्रियंका गांधी के करीबी और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल के बेटे विनोद पटेल ने रिसीव किया। रेहान को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का शौक है।

यात्रा में सचिन पायलट भी साथ चले। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा- मध्यप्रदेश में यह यात्रा कामयाब है। राहुल अपनी यात्रा के साथ 3 दिसंबर को राजस्थान में होंगे। बुधवार को राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने यात्रा को लेकर पार्टी नेताओं की मीटिंग बुलाई थी। मीटिंग के दौरान गहलोत और पायलट एक-दूसरे से काफी दूर-दूर बैठे। बातचीत भी नहीं हुई।

मध्यप्रदेश में दूसरे दिन की यात्रा खंडवा जिले के बोरगांव बुजुर्ग से शुरू होकर छैगांव माखन में खत्म होगी। इस यात्रा का सफर करीब 65 किलोमीटर है। यात्रा में कन्हैया कुमार भी चल रहे हैं। कन्हैया वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता हैं। वह 2015 में JNU छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे।

राहुल ने कहा- ये यात्रा हमने कन्याकुमारी में शुरू की थी। जब हमने शुरू की तो विपक्ष ने कहा था कि हिंदुस्तान 3600 किमी लंबा है। यह पैदल नहीं किया जा सकता। हम मध्यप्रदेश में आए हैं। यहां 370 किमी चलेंगे। यह तिरंगा हम श्रीनगर में लहराएंगे।

राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान सद्भावना का तीर चलाया। बहन प्रियंका गांधी ने भी धनुष-बाण चलाया। यात्रा की शुरुआत बुधवार को बुरहानपुर से हुई थी। राहुल ने कहा था- सबसे पहला- जो नफरत, हिंसा और डर हिंदुस्तान में फैलाया जा रहा है, उसके खिलाफ यह यात्रा है।

कुमठी गांव में राहुल और प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग यात्रा के रूट पर आकर खड़े हो गए। महिलाओं का कहना है कि प्रियंका गांधी में वे उनकी दादी इंदिरा गांधी की छवि देखती हैं।

राहुल गांधी रुस्तमपुर गांव में एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके। बोरगांव बुजुर्ग से यात्रा यहां तक 8 किलोमीटर चलकर पहुंची। टी ब्रेक के दौरान यात्रा की सुरक्षा में तैनात जवान।

यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी पराग शर्मा ने यात्रा के दौरान संगठन पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा- 150 झंडे थे, 20 ही दिख रहे हैं। बाकी कहां गए। यूथ कांग्रेस के नेता अखिलेश यादव ने भी कार्यकर्ताओं को फटकारा।

यह हैं पन्ना के कांग्रेस नेता मालवीय। उनके हाथ में जो तीर है, उसे राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान सद्भावना के लिए छोड़ा था। तीर मालवीय ने उठाया और खुशी से दौड़ पड़े। दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा- इस तीर को संभालकर रखूंगा।

रुस्तमपुर गांव की इन महिलाओं ने भारत यात्रियों के लिए दाल-बाटी बनाई। पूछने पर सुमन बाई ने बताया- हमने अपने मन से बनाया। इच्छा है कि राहुल गांधी के लिए हम कुछ करेंगे, तो वे भी हम किसानों के लिए कुछ करेंगे।

यात्रा का एक यह भी रंग। यात्रा के रूट के दौरान राहुल गांधी का पारंपरिक लोकनृत्य और इंस्ट्रूमेंट्स से स्वागत हुआ। 25 नवंबर को यात्रा खरगोन के खेरदा से शुरू होगी। भानबरद में मॉर्निंग ब्रेक होगा। यात्रा यहां से फिर शुरू होकर बस स्टैंड सनावद पहुंचेगी। यहां इवनिंग ब्रेक होगा। खंडवा के मोरटक्का गांव में नाइट स्टे होगा।

यात्रा 15 दिन में प्रदेश के 6 जिले बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा में घूमेगी। मप्र में यात्रा 370 किलोमीटर चलेगी। पहले यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश आना तय था। बाद में इसे 23 नवंबर को कर दिया गया।

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सेवा दल भी साथ है। इसका गठन 8 दिसंबर 1923 को हिंदुस्तानी सेवा दल के नाम से किया गया था। आजादी की लड़ाई में सेवादल ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। 1947 में इसका नाम हिंदुस्तानी सेवादल से बदलकर कांग्रेस सेवा दल कर दिया गया। पंडित जवाहर लाल नेहरू इसके पहले अध्यक्ष थे। इसे महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल के सपनों का संगठन कहा जाता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link