सोमवार भस्म आरती दर्शन: रजत त्रिपुण्ड और चंद्र के साथ भांग चन्दन से दिव्य श्रृंगार

[ad_1]

एक घंटा पहले

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का जल से अभिषेक कर दूध,दही,घी,शहद,शक़्कर शहद, ताजे फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन के बाद रजत के आभूषणों और भांग,चन्दन,सूखे मेवे से दिव्य श्रृंगार किया गया।

मस्तक पर रजत त्रिपुण्ड, और चंद्र के साथ त्रिनेत्र धारण कर,सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई। सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की भगवान ने।

नवीन वस्त्र अर्पित कर फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button