ठंड जोरो पर: 2 सालों में पहली बार नवंबर में 10 डिग्री पर आया पारा

[ad_1]

बैतूल13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नवंबर माह में ही ठंड जोरो पर है। दो साल में पहली बार नवंबर माह में रात का तापमान 10 डिग्री पर पहुंचा है। बीते दो दिनों में रात के तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट आई। दिन में चलने वाली सर्द हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री पर आ गया। 24 घंटे में दिन के तापमान में 1 डिग्री की कमी आई है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण जिले में ठंड बढ़ रही है। पिछले दो सालों में नवंबर में तापमान 11 डिग्री से कम नहीं गया।

में इस साल 64 इंच बारिश हुई। 8 सालों में दूसरी बार 60 इंच से अधिक बारिश होने के कारण ठंड भी जोरदार पड़ने की संभावना है। पिछले चार दिनों से तापमान में उतार- चढ़ाव चल रहा है। गुरुवार रात को सीजन की सबसे ठंडी रात रही। रात का तापमान 10.2 डिग्री पर आ गया। इससे पहले 14 नवंबर की रात में तापमान 11.7 डिग्री पर था। इसके बाद 12 डिग्री पर चल रहा था। गुरुवार को 25.2 डिग्री रहा अधिकतम तापमान शुक्रवार को 24.2 पर आ गया।

मौसम वैज्ञानिक विजय पराड़कर ने बताया इस बार ठंड अधिक पड़ेगी। दिसंबर और जनवरी माह में तापमान में लगातार गिरावट आएगी। नपा की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर गर्माहट के इंतजाम नहीं होने के कारण लोगों को कचरा जलाकर आग का इंतजाम करना पड़ रहा है।

ऐसे रहा पिछले साल का तापमान : 30 नवंबर 2021 को तापमान 11 डिग्री रहा था। वहीं 2020 में नवंबर माह में 12 डिग्री तक रात का तापमान गया था। 2020 में दिसंबर माह की शुरुआत में भी ठंड नहीं बढ़ी थी। 15 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट आई।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button