MP में महिला के खिलाफ बढ़ रहे अपराध: देवास में कांग्रेस नेता बोले – CM और गृहमंत्री से इस्तीफा लिया जाए

[ad_1]

देवास9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में युवतियों और महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़, बलात्कार और उत्पीड़न को रोक पाने में असमर्थ असहाय मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से इस्तीफा लिए जाने की मांग को लेकर शहर महिला कांग्रेस कमेटी, जिला देवास ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में राज्यपाल के नाम नायाब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

महिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष वंदना पाण्डेय ने बताया कि मप्र के विभिन्न ब्लॉक, जिलों में युवतियों एवं महिलाओं के साथ छेड़छाड़, बलात्कार और उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। मप्र शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अपराधों में अंकुश लगाने की बजाय अपराधों को छुपाने के प्रयास में लगे है। जिससे मप्र में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे है। ज्ञापन के माध्यम से कमेटी ने राज्यपाल से मांग की है कि बढ़ते अपराधों को देखते हुए मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से जल्दी इस्तीफा लिया जाए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button