सीहोर का गौरव दिवस: शहर के सड़क मार्ग से टाउन हॉल में भव्य रैली का होगा आयोजन, सीएम भी होंगे शामिल

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sehore
  • A Grand Rally Will Be Organized In The Town Hall Through The City Road, CM Will Also Participate

सीहोर36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर प्रदेश की समस्त नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में एक दिन निश्चित कर उस दिन को नगर के गौरव दिवस के रूप में मनाया जाए। इसी तारतम्य में आगामी 29 नवंबर को सीहोर नगरपालिका अपना गौरव दिवस मना रही है। इस मौके पर स्वयं प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल होकर क्षेत्रवासियों को अनेक सौगात प्रदान करेंगे। इसको लेकर नगर पालिका सीहोर का गौरव दिवस मनाए जाने की तैयारियां कर रहा है।

शहर के बस स्टैंड स्थित टाउन हॉल पर होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि आगामी 29 नवंबर को नगर का गौरव दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया है। दूसरी खुशी की बात यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहली बार 29 नवंबर 2005 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हमारे अनुरोध पर उन्होंने शहर के विकास के लिए भव्य कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button