2 शादी की, तीसरी से रेप किया: कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि पार्षद को जेल

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Guna
  • Representative Of MLA Laxma Singh And Congress Councilor Accused Of Rape, Madhya Pradesh Hindi News And Updates, Madhya Pradesh Crime News

गुना29 मिनट पहले

गुना में विधायक प्रतिनिधि और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की पीड़ित युवती के साथ बातचीत के ऑडियो और चैट सामने आई हैं। दो शादी कर चुके आरोपी ने तीसरी युवती से शादी का वादा कर रेप किया। वह उससे पैसे भी लेता रहा। युवती के जरिए पार्षद को 80 हजार रुपए भेजने का स्क्रीनशॉट भी सामने आया है।

गुना की रहने वाली 25 साल की युवती ने शनिवार शाम कुंभराज नगर परिषद के पार्षद संतोष अहिरवार की शिकायत महिला थाने में की। संतोष अहिरवार चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह का प्रतिनिधि भी है। युवती ने बताया कि संतोष ने उससे शादी का वादा कर कई बार रेप किया। महिला थाना प्रभारी ज्योति राजपूत के मुताबिक, FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी ने 7 नवंबर को ही की दूसरी शादी

संतोष की 7 नवंबर को ही शादी हुई है। इस शादी के फोटो/वीडियो भी उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाले। बताया जाता है कि उसकी पहले भी शादी हो चुकी है। काफी समय से पहली पत्नी अलग रह रही है। दोनों के बीच तलाक की बात भी चल रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उनका तलाक हुआ है या नहीं। 7 नवंबर को उसने दूसरी शादी की है। उसने अपने दोस्तों और परिचितों को आमंत्रण भी सोशल मीडिया पर ही दिया था।

चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह के साथ रेप का आरोपी (लाल घेरे में)। आरोपी विधायक प्रतिनिधि के साथ कांग्रेस पार्षद भी है। कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा में भी वह पदाधिकारी भी है।

चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह के साथ रेप का आरोपी (लाल घेरे में)। आरोपी विधायक प्रतिनिधि के साथ कांग्रेस पार्षद भी है। कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा में भी वह पदाधिकारी भी है।

पीड़िता से चैट में बोला- आपको मम्मी-पापा की कसम है

आरोपी के पीड़िता के साथ बातचीत के ऑडियो और स्क्रीनशॉट सामने आए हैं। एक स्क्रीनशॉट आरोपी को पैसे भेजने का है। आरोपी ने किसी काम के बहाने युवती से पैसे मांगे थे। वह अकसर युवती से पैसे मांगता रहता था। 80 हजार रुपए paytm पर भेजने का यह स्क्रीनशॉट है। इसके अलावा भी आरोपी अलग-अलग बहानों से युवती से पैसे ले चुका था। युवती ने उसकी बातों में आकर पैसे दे दिए।

एक ऑडियो में पीड़िता और आरोपी की बातचीत…

  • आरोपी: ये बातें मत करना फालतू। तुम्हारा करियर खराब हो, क्या मतलब है। लोग- ताने मारें, जिंदगी भर के लिए…।
  • पीड़िता: ताने मुझे क्यों मारेंगे। जो गलतियां करते हैं, ताने उनके ऊपर मारे जाते हैं।
  • आरोपी: गलती वाली बात नहीं है। ये सोशल मीडिया का जमाना है, जरा में तूल पकड़ती है।
  • पीड़िता: जो गलती करते हैं, वो डरें। मैंने थोड़ी गलती की है।
  • आरोपी: गलती तो देखो ठीक है। वो तो हो जाती है सब लोगों से… इंसान गलतियों का पुतला है, लेकिन इन सभी चीजों से दूर रहना अभी और तुम फ्री हो जाओ फिर बात करते हैं।

(भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।)

कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा में भी पदाधिकारी

मामले में आरोपी संतोष अहिरवार चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह का विधायक प्रतिनिधि है। इसके अलावा वह पार्षद भी है। कुंभराज नगर परिषद चुनाव में वह पार्षद का चुनाव लड़ा और जीतकर आया था। वार्ड क्रमांक 1 से उसने पार्षद का चुनाव जीता था। कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा में भी वह पदाधिकारी है।

ये भी पढ़िए…

शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

गुना में 15 साल की छात्रा से गैंगरेप

गुना में 15 साल की छात्रा से गैंगरेप हुआ।घटना के बाद गुना के चांचौड़ा में 3 घंटे हंगामा हुआ। बीनागंज-चांचौड़ा रोड जाम कर दी गई। चांचौड़ा से मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक भी प्रदर्शन में शामिल हुए। पुलिस और प्रशासन के आरोपियों पर सख्त एक्शन लेने के आश्वासन पर लोग धरने से उठे। इसके कुछ देर बाद ही बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं चांचौड़ा SDM ऑफिस जा पहुंचीं। ऑफिस का घेराव करते हुए बोलीं- कहां है आपका बुलडोजर। महिलाएं बाजार में आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग कर रही हैं। पूरी खबर पढ़िए

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link