भोपाल के ईंटखेड़ी में मिनी शहर बसा,10लाख लोग जुटेंगे: इज्तिमा में वेज खाना ही मिलेगा; देशभर से आएंगी जमातें

[ad_1]

भोपालएक घंटा पहलेलेखक: ईश्वर सिंह परमार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का ईंटखेड़ी…। चार दिन (18 से 21 नवंबर) यहां देशभर से करीब 10 लाख लोग जुटेंगे। जाहिर है कि तैयारियां भी किसी मिनी शहर को बसाने जैसी ही होगी। हुआ भी वैसा ही। 93वें इज्तिमे के लिए ईंटखेड़ी के घासीपुरा में पिछले दो महीने से मिनी शहर बसाया जा रहा है। 300 एकड़ से ज्यादा एरिये में बड़े पांडाल में रहने के इंतजाम किए गए हैं तो साढ़े चार हजार टॉयलेट और 17 किलोमीटर लंबी पानी की पाइप लाइन बिछाई गई है। यहां देशभर से जमातें आएंगी। जिन्हें सिर्फ वेज खाना ही मिलेगा। 50 रुपए में खाना तो 20 रुपए में नाश्ता मिलेगा। प्लास्टिक के डिस्पोजल पूरी तरह से बैन रहेंगे। इस रिपोर्ट में जानिये, क्या है इज्तिमा, कितने इंतजाम और देशभर से क्यों जुटते हैं लाखों मुस्लिम…।

सबसे पहले जानते हैं क्या है इज्तिमा
भोपाल में आलिमी तब्लीगी इज्तिमा मुस्लिम समुदाय के दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। बताया जाता है कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में ही इज्तिमा होता है। भोपाल के इज्तिमे में विदेशी जमातें भी शामिल होती रही हैं, लेकिन पहली बार इस साल विदेशी जमातें नहीं आएंगी। देशभर से ही जमातें आएंगी और चार दिन तक यहां होने वाली धार्मिक तकरीर में शामिल होंगी। मुस्लिम धर्मगुरु तकरीरें (प्रवचन) करेंगे। मंच से कोई सियासी बातें नहीं होंगी।

भोपाल में ऐसे शुरू हुआ इज्तिमा
भोपाल में इज्तिमा की शुरुआत 1947 में मस्जिद शकूर खां में महज 12 या 14 लोगों के साथ की गई थी। इसके दो साल बाद इसे ताजुल मसाजिद में किया जाने लगा। जब इसमें आने वाले लोगों की संख्या लाखों में होने लगी और मसाजिद परिसर छोटा लगने लगा तो इसे साल 2015 में बैरसिया रोड स्थित ईंटखेड़ी के पास घासीपुरा में शिफ्ट कर दिया गया। तब से यह वहीं पर लगाया जा रहा है। इसके लिए दो महीने पहले से तैयारियां शुरू कर दी जाती है। बड़े-बड़े डोम, टेंट समेत बुजु खाने, टॉयलेट, पानी-सीवेज लाइन और बिजली के इंतजाम शुरू कर दिए जाते हैं। इस बार भी सारे इंतजाम हो चुके हैं।

सफाई की सीख… इसलिए सिर्फ वेज खाना ही बनेगा
देश के सबसे साफ शहरों की लिस्ट में भोपाल की 6वीं पॉजिशन है। इसलिए इज्तिमे में सफाई को लेकर सीख दी जाएगी। लिहाजा, नॉनवेज खाना नहीं मिलेगा। चार दिन तक सिर्फ वेज खाना ही परोसा जाएगा। 50 रुपए में वेज पुलाव, सब्जी-रोटी, दाल-चावल मिलेंगे, तो 20 रुपए में नाश्ते में पाव-भाजी, हलवा और चाय मिलेगी। 6 रुपए में पानी की एक लीटर बोतल और 5 रुपए में चाय मिलेगी। पिछले इज्तिमे में भी यह प्रयास किया गया था।

दो साल से नहीं हुआ था आयोजन
कोरोना के चलते पिछले दो साल से आलमी तब्लीगी इज्तिमा नहीं हो सका था। इज्तिमा कमेटी के आरिफ गौहर साहब ने बताया कि 18 नवंबर की सुबह इज्तिमा शुरू हो जाएगा, जो 21 नवंबर तक चलेगा। इस बार विदेशी जमातें शिरकत नहीं कर रही है। देशभर में कई राज्यों से जमातें आएंगी। जमातों को धार्मिक शिक्षा देने कई बड़े उलेमा आएंगे।

अमेरिका, रूस सहित कई देशों से आती है जमात
इज्तिमा के 75 साल (दो साल से आयोजन नहीं) के इतिहास में यह पहली बार होगा कि इसमें विदेशों अमेरिका, रूस, इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, नामीबिया, जर्मनी आदि देशों की जमात शामिल नहीं होंगी। तमाम देशों में संक्रमित करने वाली बीमारियों को ध्यान में रखते हुए विदेशी जमातों को नहीं बुलाया गया है।

ये इंतजाम भी रहेंगे

  • भोपाल रेलवे स्टेशन से लेकर ईंटखेड़ी तक पुलिस के साथ वॉलेंटियर्स व्यवस्था संभालेंगे। इज्तिमा के आसपास 45 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। जहां 5 हजार से ज्यादा वॉलेंटियर्स तैनात रहेंगे।
  • पांडाल में 3 हजार से ज्यादा डस्टबिन रहेंगी। वहीं, पूरे इज्तिमा में 7 हजार डस्टबिन रखी जाएगी। सफाई में 5 हजार से ज्यादा वॉलेंटियर्स जुटेंगे। इम्तियाज अली ने बताया कि 24 घंटे वॉलेंटियर्स तैनात रहेंगे। बार-बार सफाई की जाएगी। ताकि, इज्तिमा स्थल साफ-सुथरा रहे।
  • 6 किलोमीटर में सीवेज लाइन बिछाई गई है। आखिरी दिन इसे व्यवस्थित तरीके से हटाया जाएगा। 6 सैप्टिक टैंक भी बनाए गए हैं।
  • 5 फायर ब्रिगेड, 6 बुलेट फायर तैनात रहेंगी। फायर ब्रिगेड के साजिद भाई ने बताया कि 24 घंटे फायरकर्मी तैनात रहेंगे।
  • सुरक्षा और ट्रैफिक के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात होंगे। मेन एंट्री गेट पर ही कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें भी तैनात रहेंगी।

ये पाबंदियां रहेंगी

  • सभी एंट्री गेट पर चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। वॉलंटियर्स भी नजर रखेंगे।
  • बिना रजिस्ट्रेशन के एंट्री नहीं मिलेगी।
  • इज्तिमा स्थल पर पॉलिथीन और बीड़ी-सिगरेट के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button