गांधी चौपाल: धौहनी विधानसभा क्षेत्र के धनौड व सीधी के देवगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताई सरकार की खामियां

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sidhi
  • In Dhanaud Of Dhauhani Assembly Constituency And Deogarh Of Sidhi, Congress Workers Told The Flaws Of The Government

सीधी2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेमरिया द्वारा सीधी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मड़वास द्वारा धौहानी के ग्राम धनौड़ में गांधी चौपाल लगाई। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने लोगों को सरकार की कमियां बताई।

गांधी चौपाल कार्यक्रम में ग्रामवासियों से चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार को युवा एवं किसान विरोधी बताया। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए परेशान हैं, किसानों को खाद बीज बिजली पानी की समस्या है। शिवराज के शासनकाल में भ्रष्टाचार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। प्रदेश में हजारों सरकारी पद खाली पड़े हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने जनहित की सभी योजनाएं बंद करके रखे है। मनरेगा योजना बंद पड़ी है।

चुनाव में आती है गरीबों की याद

जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को गरीबों की याद आने लगती है। 18 वर्षों में गरीबों के जन कल्याण की योजनाएं ठप पड़ी हैं। विधवा निराश्रित विकलांग पेंशन में नए नाम नहीं जाेड़े जा रहे हैं। बीपीएल सूची से पात्रों के भी नाम काट दिए गए।

ये रहे उपस्थित

गांधी चौपाल कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी, जनपद अध्यक्ष कुसमी श्यामवती सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सिंह, संगठन मंत्री दया शंकर पांडे के अलावा सैकड़ों पदाधिकारी एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button