व्यक्ति पैर फिसलने से चंबल नहर में गिरा: मदद के लिए लगाई आवाज, लोगों के निकालने से पहले हुई मौत

[ad_1]

श्योपुर43 मिनट पहले

एक अज्ञात व्यक्ति पैर फिसलने से चंबल नहर में गिर गया। लोगों ने उसे नहर से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मृतक की पहचान में जुट गई है। रविवार की सुबह 8:30 बजे तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।ृ

मामला शहर से सटे हुए सलापुरा गांव के पास चंबल नहर का है। बताया गया कि शनिवार रविवार की दरमियानी रात एक अज्ञात व्यक्ति पैर फिसलने की वजह से चंबल नहर में गिर गया। व्यक्ति ने गिर जाने के बाद मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर नहर कैनाल के पास बने घरों से लोग वहां पहुंचे। उनमें से कुछ लोग तैरना जानते थे। उन्होंने नहर में छलांग लगाकर पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान करने की हो रही कोशिश
सुबह तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, इसलिए पुलिस मृतक का पीएम नहीं करवा पा रही है। जिला अस्पताल चौकी के एएसआई लल्लन पांडे ने कहा कि देर रात एक व्यक्ति अज्ञात कारणों से चंबल नहर में गिर गया था। आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button