मेडिकल छात्र को लूटने की कोशिश: विदिशा में आंखों में मिर्च डाला, लड़के ने शोर मचाया तो भागे

[ad_1]

विदिशा36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विदिशा में एक छात्र की आंखों में मिर्ची डालकर लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। छात्र के चिल्लाने पर बदमाश भाग गए। जेल रोड पर रहने वाले मेडीकल के छात्र हर्षित गोयल के साथ गुरूवार की रात मिर्च डालकर लूटने की कोशिश की। हर्षित गोयल रात 8 बजे सोंठिया अंडरब्रिज से मेडीकल कॉलेज के बीच बने रास्ते पर साइकिलिंग कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च डालकर लूटने की कोशिश की। हर्षित का पर्स, चेन और मोबाइल भी छीनने की प्रयास किया। लेकिन हर्षित के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। वहीं हर्षित भी मेडीकल कॉलेज में पहुंच गया। करीब 2 घंटे के इलाज के बाद हर्षित की हालत में सुधार आया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button