12 नवंबर को कमलनाथ निरीक्षण करने बड़वाह आएंगे: बड़वाह विधानसभा में राहुल गांधी की यात्रा के पहले विश्राम स्थल और यात्रा रुट देखेंगे

[ad_1]

बड़वाह3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 25- 26 को बड़वाह विधानसभा में आ रही भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में है। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता इस यात्रा की तैयारियों को लेकर आ रहे है।

भारत जोड़ो यात्रा के जिला मीडिया प्रभारी श्री नवरत्न जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अब यात्रा मार्ग और राहुल गांधी के विश्राम स्थल का निरीक्षण करने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ खुद 12 नवंबर को सनावद और मोरटक्का आ रहे है।

भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक नरेन्द्र पटेल और बड़वाह विधानसभा समन्वयक नीलेश रोकड़िया ने अधिकृत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कमलनाथ का हेलीकाप्टर भोपाल से सुबह 9.50 बजे सनावद आएंगे। यहां से कमलनाथ कार से सनावद से मोरटक्का पहुंचेंगे। यहां यात्रा के विश्राम स्थल की पूरी तैयारियों का निरीक्षण कर समितियों को सुझाव मार्गदर्शन देंगे। मोरटक्का से निरीक्षण कर फिर सनावद से हेलीकाप्टर से छैगावमाखन, रुस्तमपुर, निम्बोला बुरहानपुर स्थानों पर यात्रा मार्ग का निरीक्षण करेंगे।

25 को बड़वाह विधानसभा में प्रवेश करेंगे राहुल गांधी

उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर को खेरदा से बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के भानभरड़ में प्रवेश करेगी। यहां यात्रा का सुबह का भोजन और दोपहर का विश्राम होगा। भानबरड़ से भारत जोड़ो यात्रा दोपहर बाद सनावद आएगी। जहां राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करेंगे। यहां से यात्रा मोरटक्का आएगी। जहां पहले से राहुल गांधी ओंकारेश्वर दर्शन करेंगे। लेकिन रात्रि विश्राम मोरटक्का के निर्धारित स्थल पर ही होगा।

26 नवम्बर को निर्धारित विश्राम स्थल से रवाना होकर राहुल गांधी मोरटक्का स्थित जैन धर्मशाला आएंगे। जहां निमाड़ की पावन भूमि पर स्थित पूज्य संत महात्माओं के दर्शन करने के बाद संत समागम करेंगे। इस सन्त समागम के बाद संतो के साथ राहुल गांधी मोरटक्का नर्मदा पुल से नर्मदा दर्शन और पूजन करने के बाद नावघाट खेड़ी के रास्ते सुबह 8 बजे के लगभग बडवाह शहर में प्रवेश करेंगे। बड़वाह में निमाड़ी, आदिवासी संस्कृति के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारियों ने यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियां की हुई है। बड़वाह में इंदौर-इच्छापुर हाइवे से यह यात्रा मनिहार पहुंचेगी। जहां यात्रा का सुबह का भोजन और दोपहर को विश्राम होगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button