भोपाल में तीन साल बाद जनरल परेड: अनुशासन-फिटनेस के लिए जरूरी, जवानों -परिवार की समस्या भी सुनी

[ad_1]
भोपाल42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

तीन साल बाद शुक्रवार को प्रदेश में पुलिस की जनरल परेड हुई। जनरल परेड पुलिस आवास से लेकर हर तरह की समस्या को सुना गया। सभी जिलों के बटालियन के वरिष्ठ अधिकारियों ने परेड ली। परेड का आयोजन डीजीपी के निर्देश पर किया गया। इसका उद्देश्य बेसिक पुलिसिंग को बढ़ावा देना था। परेड के दौरान पहली बार भोपाल और इंदौर में पुलिस आयुक्त ने निरीक्षण किया।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को तीन साल बाद पुलिस लाइन में जनरल परेड हुई। कोविड की वजह से तीन साल से यह नहीं हो पाई थी। जनरल परेड पुलिस बल में अनुशासन और फिटनेस बनाए रखने के लिए जरूरी है। सभी जिलों और बटालियनों में एसपी, कमांडेंटस् ने परेड का और पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों और उनके परिवार से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। हर समस्या का संबंधित अधिकारियों से समाधान करने के आदेश दिए।

पुलिस के परिवार वालों से समस्याएं सुनते आधिकारी।
पुलिस लाइन के आवासों, अन्य भवनों तथा मैदान का निरीक्षण कर साफ-सफाई आदि की समीक्षा की गई। अब जनरल परेड और पुलिस लाइन का निरीक्षण का कार्यक्रम नियमित अंतराल पर लगातार होता रहेगा। प्रदेश के दो महानगरों में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद इस तरह का पहला आयोजन था। पहली बार भोपाल और इंदौर में पुलिस आयुक्त ने परेड का निरीक्षण किया। ये जनरल परेड लगातार वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में होती थी।
Source link