आज सात सात फेरे लेंगी सिंगर पलक मुच्छल: टीचर से जब क्लासमेट ने की पलक की शिकायत और लाइब्रेरी से हैरी पॉर्टर सीरिज की बुक्स ले जाने तक के किस्से…

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • When The Classmate Complained To The Teacher About Palak And The Tales Of Taking The Harry Potter Series Books From The Library…

देवेंद्र मीणा/इंदौर28 मिनट पहले

इंदौर की सेलिब्रिटी सिंगर पलक मुच्छल आज शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इंदौर में पैदा हुई पली-बढी और यहां के समाज के लिए जो उन्होंने किया वो अतुलनीय है। दैनिक भास्कर में आज उनके शादी के दिन पढिए उनके स्कूल और बचपन के किस्से, उनके टीचर्स क्या कहते हैं, उनके बचपन के दोस्तों से जानिए पलक क्यों साल में एक ही दिन आइस्क्रीम खाती थी। पलक को काजू कतली-भिंडी की सब्जी क्यों पसंद है…

क्विंस कॉलेज में तब क्लास 10 की क्लास टीचर रही लता भवरासकर विप्रदास बताती हैं कि ‘पलक का स्कूल में आना कम हो पाता था, उसे संगीत के सिलसिले में अलग-अलग जगह जाना रहता था। पलक को स्कूल का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। 10वीं बोर्ड एक्जाम थी और पहली बार प्रोजेक्ट के नंबर एक्जाम में शामिल किए गए थे। सामान्य बच्चों की तरह उसे भी एक्जाम का थोड़ा स्ट्रेस तो रहता ही था, तब प्रोजेक्ट और एक्जाम की तैयारी में उसकी मदद की थी। वहीं क्लास के बच्चों ने एक बार उनसे पलक की शिकायत की थी। बच्चों का कहना था कि हम रोज स्कूल आते है, पलक को भी रोज स्कूल आना चाहिए। स्कूल नहीं आने पर हमारे घर नोटिस आ जाता है लेकिन पलक को पूरी अटेंडेंस मिल जाती है। इस पर उन्होंने बच्चों को समझाया कि वह स्कूल की ब्रांड एंबेसडर है। स्पोर्ट एक्टिविटी में एक्टिव रहने वाले बच्चों की तरह ब्रांड एंबेसडर को भी अटेंडेंस में कंसीडर किया जाता है। उन्होंने बताया कि पलक से अन्य स्कूल वाले भी एप्रोच करते थे कि वो उनके स्कूल में एडमिशन ले।’

क्विंस कॉलेज में अपने फ्रैंड्स के बीच बेबी पलक।

क्विंस कॉलेज में अपने फ्रैंड्स के बीच बेबी पलक।

मेरे नोट्स से पढ़ती थी पलक
10वीं, 11वीं,12वीं में पलक के साथ पढ़ने वाली क्लासमेट प्रेरिता बाहेती इंदौर में चार्टर्ड अकाउंटेंट है। वे बताती है कि पलक सभी से घुलमिलकर रहती थी। शांत स्वभाव की थी और चेहरे पर हमेशा स्माइल रहती थी। उसकी क्लास मिस होती थी तो वह मेरे नोट्स लेकर पढ़ाई करती थी।

क्विंस कॉलेज में लाइब्रेरियन गीता पाण्डे।

क्विंस कॉलेज में लाइब्रेरियन गीता पाण्डे।

लाइब्रेरी से ले जाकर पढ़ी हैरी पॉर्टर किताब की सीरिज
क्विंस कॉलेज में लाइब्रेरियन गीता पाण्डे बताती है कि ‘उन्होंने 1997 में स्कूल ज्वाईन किया था। पलक ने उनके सामने ही स्कूल में एडमिशन लिया। साइंस फ्रिक्शन, एडवेंचर बुक्स पढ़ना पलक को पसंद था। रीडिंग के लिए पलक रोज टाईम निकालती थी। स्कूल में लाइब्रेरी पीरियड वीकली रहता है। ऐसे में पलक एक दिन पहले ही आकर बता देती थी कि उसे क्या पढ़ना है। हैरी पॉर्टर किताब की सीरिज उसने लाइब्रेरी से ले जाकर पढ़ी। बुक्स पढ़कर टाईम पर लौटा देती थी।’

क्विंस कॉलेज में स्पोर्ट्स टीचर दिपाली गहलोत।

क्विंस कॉलेज में स्पोर्ट्स टीचर दिपाली गहलोत।

स्कूल में बैडमिंटन खेलती थी पलक
क्विंस कॉलेज में स्पोर्ट्स टीचर दिपाली गहलोत बताती है कि ‘वो (पलक) सारे गेम खेलती थी पर स्पेशली बैडमिंटन खेलना पसंद करती थी। इतनी बड़ी स्टार बन गई थी लेकिन मुझे याद है कि उसको डिसीप्लीन पसंद था और डिसीप्लीन में ही रहती थी। स्कूल के सारे रूल्स फॉलो करती थी। जैसे लाईन में चलना, लाईन में बात नहीं करना है, ये सब रूल्स फॉलो करती थी।’

स्कूल के अन्य स्टॉफ से भी लगाव
पलक का टीचर के अलावा स्कूल में अन्य स्टॉफ से भी लगाव था। क्विंस कॉलेज में कर्मचारी प्रतिमा मलिक बताती हैं कि ‘बहुत अच्छे से बातचीत होती थी जब भी मिलते थे तो पलक कहती थी कि आपके कोई परिचित हो तो बताना,ऑपरेशन में हम मदद करेंगे।’ बता दें कि पलक ने कम उम्र से ही दिल में छेद वाले बच्चों के ऑपरेशन में मदद करना शुरू कर दिया था। अभी तक कई बच्चों के सफल ऑपरेशन पलक करवा चुकी है।

अपने बर्थ डे पर बेस्ट फ्रैंड संगीता ओडवाणी के साथ केक काटते हुए पलक।

अपने बर्थ डे पर बेस्ट फ्रैंड संगीता ओडवाणी के साथ केक काटते हुए पलक।

साल में सिर्फ एक बार बर्थ पर खाती है आईस्क्रीम
पलक मुच्छल की बेस्ट फ्रैंड संगीता ओडवाणी बताती हैं कि वे स्कूल टाईम (क्विंस कॉलेज) से लेकर अभी तक साथ-साथ है। पलक स्कूल टाईम में भी अपने गले को लेकर काफी कॉन्शियस रहती थी। पराठे, सैंडविच हम साथ खाते थे लेकिन ठंडी चीजों से वह दूर रहती थी। आइस्क्रीम मुझे पसंद है लेकिन पलक साल में सिर्फ एक बार ही आइस्क्रीम खाती है, वो भी अपने बर्थ डे पर…। स्कूल टाईम पर पलक ने बॉर्नविटा क्विज कॉम्पीटिशन में हिस्सा लिया था, जिसमें पलक के लिए वोट की अपील करना थी। उसी (पलक) ने अपील के लिए मेरा नाम सजेस्ट किया था। सोनी टीवी की टीम स्कूल में आई थी मुझे कहना था कि 22525 पर वोट देकर पलक को सपोर्ट करिए लेकिन मैं कह नहीं पा रही थी। इस बात को लेकर आज-तक हम दोनों हंसते थे।

क्विंस कॉलेज प्रिंसिपल गीता सोमाशेखरन ।

क्विंस कॉलेज प्रिंसिपल गीता सोमाशेखरन ।

पलक की स्कूल प्रिंसिपल ने ये कहा…
क्विंस कॉलेज प्रिंसिपल गीता सोमाशेखरन बताती हैं कि ‘पलक मुच्छल ने क्लास 9 से 12 तक स्कूल में कंटीन्यू किया। तब मैं वाइस प्रिंसिपल थी। इस बीच उसने सिंगिंग और पढ़ाई दोनों में बहुत अच्छा किया। उसकी क्लासेस मिस हो जाती थी और वह नोट्स के लिए रिकवेस्ट करती थी। मैंने उसे नोट्स दिए। बिजी शेड्यूल के कारण वह फ्लाइट टाईम में पढ़ाई करती थी और अगले दिन स्कूल में आकर एक्जाम देती थी। उसने अच्छे मार्क्स से बोर्ड एक्जाम भी पास की। स्कूल के एनुअल फंक्शन में भी वह पार्टिसिपेट करती थी। वह बहुत हंबल है, मानवता इतनी ज्यादा है कि हम उससे बहुत कुछ सीख सकते है। मुझे एक किस्सा याद आता है। स्कूल के बाद एक बार वह मुझे मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई। वह बड़ी स्टार बन चुकी थी, मुझे लगा कि वह शायद अब मुझे नहीं पहचाने लेकिन उसने मुझे देखा तो दौड़ कर आई और पैर टच कर आशीर्वाद लिया। मुझे नहीं पता था उसकी शादी होने वाली है। पलक को नए सफर की बहुत-बहुत बधाई।’

क्विंस कॉलेज में ये वही क्लास रूम है जहां पलक क्लास 10 में पढ़ती थी।

क्विंस कॉलेज में ये वही क्लास रूम है जहां पलक क्लास 10 में पढ़ती थी।

पलक कभी नहीं गई कोचिंग
पलक मुच्छल परिवार के सदस्य सुनील जैन बताते है कि पलक की स्कूलिंग पहले अग्रसेन स्कूल लोहामंडी और फिर क्विंस कॉलेज से हुई। क्विंस कॉलेज में पलक ने क्लास 9 से 12वीं तक पढ़ाई की। पलक पढ़ने में शुरू से ही होशियार थी लेकिन सिंगिंग में बिजी होने के कारण अलग से उसे पढ़ाई के लिए समय कम ही मिल पाता था, इसलिए स्कूल बुक्स हमेशा उसके साथ रहती थी। संगीत टूर के चलते उसे अलग-अलग जगह जाना पड़ता था। इस दौरान समय मिलने पर वह स्कूली की किताबें निकाल पढ़ाई करती थी। उसकी याददाश्त बहुत तेज थी। कभी पढ़ने के लिए कोचिंग नहीं गई, क्योंकि समय ही नहीं होता था लेकिन एक्जाम हॉल से बाहर निकलने के बाद उसका आत्मविश्वास देखते ही बनता था। बता देती थी कि कितने परसेंट मॉर्क्स आएंगे।

स्कूलिंग के बाद मुंबई से संगीत में किया एमकॉम
सुनील जैन बताते हैं कि वे पलक को साल 1997 से जानते है,जब वह पांच साल की थी। स्कूलिंग के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से प्राइवेट विद्यार्थी के रूप में पलक ने ग्रेजुएशन किया। इसके बाद मीठीबाई कॉलेज मुंबई से संगीत में एमकॉम किया। 2005 में ही पलक मुंबई चली गई थी।

पलक मुच्छल की बचपन की फोटो।

पलक मुच्छल की बचपन की फोटो।

6 साल की उम्र में याद थे 300 गाने
सुनील जैन बताते है कि पलक 6 साल की थी और उसे पढ़ना नहीं आता था लेकिन दिमाग की वह बहुत तेज थी। होंठों को पढ़कर वह गाना सीख जाती थी। 6 साल की उम्र में पलक को 300 गाने याद थे। किसी भी भाषा का गाना वह आधे घंटे में तैयार कर लेती थी।

पलक मुच्छल।

पलक मुच्छल।

संगीत के अलावा स्कूल टाईम में करती थी ड्रॉईंग
सुनील है कि पलक हमेशा संगीत में ही रमी रहती थी लेकिन खाली समय में उसे ड्रॉईंग का शौक है। पलक को लिखना भी पसंद है। कई गाने पलक ने लिखे और कंपोज भी किए। अंताक्षरी खेलना भी पलक को पसंद है। घूमने-फिरने का स्कूल समय में ज्यादा शौक नहीं रहा। अपने कमरे में रहना, अपने सर्कल के दोस्तों के साथ रहना ही पलक को पसंद था।

जिस स्कूल (क्विंस कॉलेज) में पढ़ाई की वहां एक प्रोग्राम में बेबी पलक बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद।

जिस स्कूल (क्विंस कॉलेज) में पढ़ाई की वहां एक प्रोग्राम में बेबी पलक बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद।

सब्जी में भिण्डी तो मीठे में काजू कतली पसंद
सुनील बताते हैं कि पलक को दाल-बाटी बहुत पसंद है। दाल-बाटी के अलावा भिण्डी की सब्जी पलक की फेवरेट है। मिठाई में काजू कतली उसे पसंद है। वे बताते है कि कई बार हम पलक को लालच देते थे कि यदि उसने अच्छा गाना गाया तो उसे अमूल मिल्की बार चॉकलेट या काजू कतली दिलाएंगे।

खूबसूरत लुक में नजर आई दुल्हनिया, जैकी श्रॉफ समेत कई मेहमान पहुंचे

सिंगर पलक मुच्छल और म्युजिक डायरेक्टर व सिंगर मिथुन की 6 नवम्बर को होने वाली शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। शुक्रवार रात को पलक की मेहंदी रस्म शुरू हुई। इसमें जो तस्वीरें सामने आई है उनमें दुल्हनिया पलक काफी खूबसूरत लुक में नजर आई है। यह तस्वीरें मुंबई के अंधेरी उप नगर में मुच्छल निवास की है। सिंगल पलक ने मेहंदी रस्म के दौरान नीले रंग का लहंगा पहने है और खुले बालों में लाइट मेकअप के साथ है।

पलक की शादी से जुडी खबरें यहां पढें

सिंगर पलक मुच्छल की मेहंदी सेरेमनी:खूबसूरत लुक में नजर आई दुल्हनिया, जैकी श्रॉफ समेत कई मेहमान पहुंचे; देखें तस्वीरें…

सिंगर पलक मुच्छल और म्युजिक डायरेक्टर व सिंगर मिथुन की 6 नवम्बर को होने वाली शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। शुक्रवार रात को पलक की मेहंदी रस्म शुरू हुई। इसमें जो तस्वीरें सामने आई है उनमें दुल्हनिया पलक काफी खूबसूरत लुक में नजर आई है। यह तस्वीरें मुंबई के अंधेरी उप नगर में मुच्छल निवास की है। सिंगल पलक ने मेहंदी रस्म के दौरान नीले रंग का लहंगा पहने है और खुले बालों में लाइट मेकअप के साथ है। लक के मेहंदी और हल्दी सेरेमनी के फोटो वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आए हैं। अन्य तस्वीरें उनकी हल्दी रस्म की हैं। इसमें पलक को हल्दी लगी हुई है। साथ में ही भाई पलाश भी हैं। पीछे फूलों का खूबसूरत डेकोरेशन किया गया। पलक भाई पलाश के साथ एक अन्य फोटो में हैं जिसमें भी वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। रविवार को फाइव स्टार होटल में होने वाली इस शादी में बॉलीवुड और म्युजिक इण्डस्ट्रीज से उसके कई करीबी दोस्त और सेलिब्रिटीज के शामिल होंगे। पूरी खबर पढने के लिए यहां क्लिक करें सिंगर पलक मुच्छल की मेहंदी सेरेमनी

शुरू हुई सिंगर पलक मुच्छल की शादी की तैयारियां:म्यूजिक कंपोजर मिथुन के साथ लेंगी सात फेरे, 6 नवंबर को होगी शादी

फेमस इंडियन सिंगर पलक मुच्छल जल्द ही म्यूजिक कंपोजर मिथुन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबरों की मानें तो पलक की शादी की रस्में 4 नवंबर से शुरू हो जाएंगी, वहीं 6 नवंबर को सात फेरे होंगे। इन तीन दिनों में हल्दी, मेंहदी और संगीत सेरेमनी रखी जाएगी, जिनमें मिथुन और पलक के करीबियों के अलावा बी-टाउन की कई हस्तियां भी शामिल होंगी।पलक और मिथुन कर रहे हैं अरेंज मैरिजमीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भले ही मिथुन और पलक ने पहले एक साथ काम किया है, लेकिन वो कभी रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं। ऐसे में खबरों की मानें तो कपल अरेंज मैरिज करने जा रहा है। जिसे दोनों के फैमिली फ्रेंड्स ने सजेस्ट किया है। दरअसल पलक के माता-पिता उनकी अरेंज मैरिज कराना चाहते थे। जब वो मिथुन और उनके परिवार से मिले, तो दोनों को रिश्ता बेहद पसंद आया। इसी के साथ दोनों की शादी फिक्स हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पलक मुच्छल और मिथुन।

पलक मुच्छल और मिथुन।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button