सिवनी आएंगे मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: युवा मोर्चा के 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का करेंगे शुभारंभ, प्रदेशभर से 250 पदाधिकारी होंगे शामिल

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Seoni
  • Yuva Morcha’s 2 day Training Class Will Be Launched, 250 Officials From Across The State Will Be Involved

सिवनीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सिवनी मे भारतीय जनता युवा मोर्चा म.प्र. का 2 दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आज 5 एवं 6 नवंबर को आयोजित हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा प्रशिक्षण वर्ग शुरू करेंगे।

प्रदेश भर से जुटेंगे युवा मोर्चा कार्यकर्ता

भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस कार्यक्रम मे प्रदेश भर से कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। 5 एवं 6 नवंबर को रजवाड़ा लॉन में होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की दृष्टि से कल व्यवस्था कार्यकर्ताओं एवं संचालन समिति कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विजय दुबे, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंह भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी जिला प्रभारी सतानंद गौतम, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी ने 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में होने वाली प्रत्येक व्यवस्थाओं की दृष्टि से सभी कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की।

250 पदाधिकारी होंगे शामिल

दो दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश भर से युवा मोर्चा के लगभग 250 पदाधिकारी भाग लेंगे। इनमें प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री शामिल हैं।

11 विषयों पर होगी चर्चा

प्रशिक्षण वर्ग में 11 अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षिणार्थियों को वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल सहित अन्य नेता शामिल रहेंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button