प्रकाश पर्व: कीर्तन करते हुए निकाली प्रभातफेरी,आज लगेगा बाल दरबार

[ad_1]
खंडवा28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

श्री गुरुनानक देवजी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के गुरुद्वारा साहिब से प्रभातफेरी निकाली जा रही है। शुक्रवार सुबह 5 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा गुरुनानकपुरा से प्रभात फेरी निकाली। ज्ञानी जसवीर सिंघ राणा ने अरदास कर फेरी की शुरुआत की। जो रेलवे स्टेशन, बड़ाबम, एलआईजी कॉलोनी पहुंची। यहां दीवान सजाया गया। ज्ञानी जवाहर सिंघ जत्था और ज्ञानी करतार सिंघ जत्था ने कीर्तन किया। ज्ञानी जसबीर सिंघ राणा ने कथा से संगत को निहाल किया।
सरदार दलजीत सिंघ सवन्नी और श्री गुरु सिंघ सभा के कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंघ कुकरेजा ने बताया शनिवार को प्रभात फेरी गुरुनानकपुरा पहुंचेगी। यहां शाम को बच्चों का बाल दरबार लगेगा। गुरू का लंगर होगा। एलआईजी कालोनी की ओर से सरदार कुशदीप सिंघ होरा ने आभार माना।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us