विदिशा में कर्मचारियों ने कलेक्टर से की शिकायत: स्थाई वेतन दिए जाने की मांग को लेकर स्कूल कर्मियों ने लगाई गुहार

[ad_1]

विदिशाएक घंटा पहले

विदिशा जिले के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में अंशकालीन भृत्य अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे और स्थाई वेतन दिए जाने की गुहार लगाई। विदिशा में जिले भर के शासकीय स्कूलों में अंशकालीन भृत्य, सफाई कर्मचारी और अन्य कर्मचारी ने कलेक्टर से मिलकर स्थाई वेतन की मांग की। बासौदा के बाबूलाल सेन ने बताया की उन्हें विभाग की ओर से 2015 तक एक राशि उपलब्ध कराई जाती थी। 2015 के बाद बजट की बात कहकर विभाग ने वेतन देने से मना कर दिया था।

अधिकारियों ने स्कूल स्तर पर ही वेतन की व्यवस्था की बात कही थी। हमें जब से ही 1600/- रुपए मिल रहे हैं। जबकि वेतन के संबंध में 3 आदेश निकल चुके हैं। पहला आदेश 2015 में 4000 का , दूसरा आदेश 2018 में 5000 का, तीसरा आदेश 26 सितंबर 2022 को 6000 का निकला था। जबकि हमें आज भी 1600 मात्र मिल रहे हैं। दूसरे जिलों में कर्मचारियों को आदेश के अनुसार वेतन मिल रहा है। जबकि विदिशा जिले में आदेशों को लागू नहीं किया। जिसके कारण हमें कम वेतन मिल रहा है। इतने कम वेतन में घर को चला पाना मुश्किल होता है। कर्मचारियों ने वेतन के आदेश को लागू करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button