नशे में कर ली आत्महत्या: शराब पीकर घर पहुंचे युवक का परिवार से हुआ झगड़ा, तो नाराज होकर खुद की तौलियां से लगा ली फांसी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shivpuri
  • The Young Man, Who Reached Home After Drinking Alcohol, Had A Fight With His Family, Then Got Angry And Hanged Himself With His Own Towel

शिवपुरी33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवपुरी जिले के रन्नौद नगर में परिवार से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक शराब पीकर घर पहुंचा था। युवक को नशे की हालत में देखकर परिजनों ने खरी खोटी सुना दी। इस बात पर युवक नाराज हो गया। युवक ने खेत पर जाकर फांसी लगा ली। रन्नौद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रन्नौद थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रन्नौद के पास रहने वाला गोलू पुत्र आनंद केवट (22) देर रात शराब पीकर अपने घर पहुंच गया। शराब पीने को लेकर उसका विवाद परिजनों से हो गया था। परिजनों ने शराब पीने की मना करते हुए खरी खोटी सुना दी। इस बात से युवक को गुस्सा आ गया और वह झगड़ा कर घर से खेत की ओर निकल गया।

खुद की तौलिया से ही लगाई फांसी
कुछ देर बाद परिजन गोलू को तलाशने के लिए निकले। उन्होंने खेत पर जाकर देखा तो उसकी लाश आम के पेड़ से लटकी हुई थी। युवक ने खुद की तौलिया से ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रन्नौद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button