छठी मैया से मांगी मनोकामना: पन्ना के धरम सागर तालाब के तट पर दिया गया डूबते सूर्य को अर्ध्य

[ad_1]

पन्ना4 घंटे पहले

छठ पूजा का महापर्व बड़े ही हर्सोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पन्ना नगर के धरमसागर तालाब के तट पर सैकड़ों महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ का पर्व मनाया। अपने परिवार एवं संतान की सुख समृद्धि के लिए छठी मैया से प्रार्थना की।

व्रत रखने वाली महिलाओं ने शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ माई से संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दिन संध्या अर्घ्य देने का मुहूर्त सबसे प्रमुख होता है। संध्या अर्घ्य मुहूर्त में सूर्यास्त के समय सूर्य देव को जल चढ़ाया जाता है। सोमवार को सप्तमी पर ऊषा अर्घ्य मुहूर्त महत्वपूर्ण है। इसमें उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाया जाएगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button