दुष्कर्म के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर: परासिया में पुलिस और प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

[ad_1]

छिंदवाड़ाएक घंटा पहले

परासिया प्रशासन ने शनिवार को ग्राम पायली में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई में फिर बुलडोजर चलाया। पायली में दुराचार के आरोपी का मकान प्रषासन ने आज ढहा दिया। पायली में आरोपी सनिल कुमरे ने अपने रिश्ते की बहन के साथ दुराचार किया था।

इस मामले में आज प्रशासन ने उसका पायली में सरकारी जमीन पर बना मकान ढहा दिया। एसडीएम परासिया मनोज प्रजापति, एसडीओपी अनिल शुक्ला, तहसीलदार महेश अग्रवाल, नायब तहसीलदार प्रजीत बंसोड और राजस्व, पुलिस की पूरी टीम पायली पहुंची।

बुलडोजर लेकर मकान ढहा दिया गया। आरोपी ने लगभग 5 लाख रुपयों की शासकीय जमीन पर कब्जा कर मकान बनाया था। सुबह प्रशासन की टीम जब पहुंची तो मकान में आरोपी का परिवार था। आरोपी फिलहाल जेल में है।

आरोपी के परिजनों ने प्रशासन से मकान न तोडे जाने की गुहार लगाई। प्रशासन से उन्होंने कहीं और रहने इंतजाम कराने की गुहार भी लगाई। बाद में मकान से सामान निकाला गया। प्रशासन ने सूची तैयार कर परिजनों के सुपुर्द सामान किया। परिवार के लोगों ने फिलहाल पडोस में शरण ली है।

एसडीओपी अनिल शुक्ला ने बताया कि आरोपी सनिल कुमरे के विरुद्व अपने रिश्ते की बहन के साथ दुराचार का आरोप था। आरोपी का शासकीय जमीन पर बना मकान ढहाया गया। पुलिस ने इस कार्य में प्रशासन का सहयोग दिया। एसडीएम मनोज प्रजापति ने बताया कि असामाजिक तत्व सनिल कुमरे के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उसका सरकारी जमीन पर बना मकान तोडा गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button