पटाखा से झुलसा 8 साल का मासूम बच्चा: देवस्थान पर चल रहे थे पटाखा, चलते हुए पटाखे को बच्चे ने हाथ में उठाया

[ad_1]

अशोकनगर39 मिनट पहले

अशोकनगर के सिंगराना गांव में एक 8 साल का बच्चा पटाखे से झुलस गया। बच्चा गांव के पास में ही देवस्थान गया था। वहां लोग पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान चलते पटाखे को बच्चे ने हाथ में उठा लिया तभी पटाखा बच्चे के हाथ में फट गया।

सिंगराना गांव निवासी 8 साल का शिवम् केवट शुक्रवार शाम गांव के पास देवस्थान गया था। वहां गांव के लोग पटाखे चला रहे थे। तभी किसी व्यक्ति ने पटाखे में आग लगा दी। लेकिन पटाखा कुछ समय तक नहीं चला। जिसके बाद बच्चे ने पटाखे को दौड़ कर उठा लिया। जैसे ही उसने पटाखा अपने हाथ में लिया तभी पटाखा बच्चे के हाथ में फट गया। जिससे बच्चे के कपड़ों में आग लग गई और बच्चा पटाखा फटने से जगह-जगह जख्मी हो गया। बच्चे के कपड़ों में आग लगी तो वह चिल्लाते हुए भागने लगा। तभी वहां मौजूद लोगों ने बच्चे के पीछे दौड़ लगाकर पानी डाला। झुलसे हुए बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button