भारत जोड़ो यात्रा: पूर्व मंत्री, यात्रा समन्वयक पीसी शर्मा बोले- जिनके घर में तीन-तीन प्रधानमंत्री रहे वह राहुल गांधी कंटेनर में रूकते हैं

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Burhanpur
  • Former Minister, Travel Coordinator PC Sharma Said – Rahul Gandhi Stays In The Container In Whose House There Were Three Prime Ministers

बुरहानपुर (म.प्र.)9 घंटे पहले

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से होते हुए 20 या 21 नवंबर को बुरहानपुर जिले के बोदरली में प्रवेश करेगी। इसे लेकर कांग्रेस में तैयारियों का दौर जारी है।

गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, यात्रा के प्रदेश समन्वयक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, मुकेश नायक, युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित अन्य नेता बुरहानपुर आए। यहां से वह बोदरली में यात्रा का रूट निरीक्षण करने पहुंचे।

इस दौरान यात्रा प्रदेश समन्वयक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- यह एक तपस्या है। राहुल गांधी जी कंटेनर में रूकते हैं। जिस तरह बस में बर्थ होती है उसी तरह इसमें रुक रहे है। ऐसा नेता जिनके घर में तीन प्रधानमंत्री वह 3500 किमी पैदल चल रहे हैं। आमजन से बातचीत कर रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने कहा- राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा जारी है। तमिलनाडु, आंध प्रदेश से होते आगे बढ़ रही है। मप्र में ग्राम बोदरली से प्रवेश होगा। मप्र के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। यात्रा को ऐतिहासिक बनाएंगे।

बुरहानपुर में प्रथम प्रवेश होगा इसलिए सभी इस काम में जुटे हैं। उन्होंने कहा- जिस तरह यात्रा को देशभर में समर्थन मिल रहा है उससे भाजपा को सबसे ज्यादा तकलीफ हो रही है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा-यह यात्रा किसी वरदान मांगने, लाभ और सुख के लिए नहीं की जा रही है। बल्कि एक पवित्र उद्देश्य को लेकर है। मुकेश नायक ने कहा हमारे देश में जो समावेशी दृष्टिकोण था उसे जो चकनाचूर करने की कोशिश की गई उसमें समन्वय बैठाना है।

दोपहर में आने वाले थे शाम में पहुंचे

कांग्रेस नेता दोपहर 2.30 बजे बुरहानपुर आने वाले थे, लेकिन केवल अरूण यादव ही दोपहर में आए। जबकि पीसी शर्मा, सज्जन सिंह वर्मा, मुकेश नायक, विक्रांत भूरिया सहित अन्य नेता शाम में 5 बजे के बाद बुरहानपुर पहुंचे। यहां से रूट निरीक्षण के लिए बोदरली गए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button