शपथ विधि समारोह: वस्त्र विक्रेता संघ का दीपावली, ईद मिलन समारोह 12 को

[ad_1]
खंडवाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
वस्त्र विक्रेता संघ का दीपावली, ईद व गुरुपर्व मिलन समारोह 12 नवंबर शनिवार रात नौ बजे से होगा। कार्यक्रम में नवागत अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह भी किया जाएगा। वस्त्र विक्रेता संघ के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि पदाधिकारियों की विशेष बैठक बुधवार दोपहर को बुधवारा बाजार में संपन्न हुई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष गणेश गुरबानी अपनी पूरी टीम के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ विधि समारोह के दौरान शपथ अधिकारी पूर्व निमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गुरमीत सिंह उबेजा रहेंगे।
संस्था के निवृत्तमान अध्यक्ष हरमिंदर सिंह छाबड़ा, आसन्न पूर्व अध्यक्ष राजीव शाह, उपाध्यक्ष रवि शाह, कोषाध्यक्ष राजीव बाहेती मौजूद रहेंगे। संघ के नए सत्र के लिए चुने गए पदाधिकारी व सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल व विशेष अतिथि विधायक देवेंद्र वर्मा, महापौर अमृता यादव के अलावा इंदौर के वरिष्ठ वस्त्र व्यवसायी व समाजसेवी जवाहरलाल सोमानी रहेंगे।
Source link