शहीद हुए जांबाज पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि: पुलिस विभाग में एक साल में 16 जवान शहीद, कोरोना ने ली 3 की जान

[ad_1]
नर्मदापुरम38 मिनट पहले
नर्मदापुरम में पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार शाम को होमगार्ड कार्यालय और पुलिस लाइन के सामने पुलिस सर्विसेस डे मनाया गया। वर्ष 2021-22 में शहीद हुए मध्यप्रदेश के 16 पुलिस जवान एवं कोरोना काल में नर्मदापुरम के शहीद हुए 3 पुलिस जवानों की सहित गैलरी बनाकर कैंडल जलाकर उन्हें याद किया। पुलिस बैंड के द्वारा शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुतियां दी गईं। मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने बताया कि पुलिस झंडा दिवस 21 से 31 अक्टूबर तक पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। अपनी सेवा के दौरान तथा कोरोना काल में सेवा देते हुए जो पुलिस जवान शहीद हुए हैं उनको श्रद्धापूर्वक याद किया जा रहा है।
इस मौके पर एसपी, एएसपी अवधेश प्रताप सिंह, एसडीओपी पराग सैनी, तहसीलदार शैलेंद्र बड़ोनिया, डीएसपी संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान, देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे, महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा, पुलिस लाइन से सूबेदार विनय अडलक, थाना प्रभारी और पुलिस बल माैजूद रहा।

लगाई चित्र प्रदर्शनी
श्रद्धांजलि स्थल पर पुलिस व होमगार्ड विभाग के द्वारा जो वीर जांबाज पुलिस जवान शहीद हुए हैं उनके चित्र लगाए गए। जहां पर मोमबत्ती जलाते हुए तथा पुष्प अर्पित किए गए।

नागरिक भी हुए शामिल
इस श्रद्धांजलि सभा के दौरान मार्ग से निकलने वाले नागरिक व समाजसेवी स्वमेव ही रूक कर तथा शहीद हुए पुलिस जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। विशेषकर युवा वर्ग भी शामिल हो रहे थे।
Source link




