चार होटल व रेस्टारेंट से सिलेंडर जब्त कर बनाए प्रकरण: दुकानों से 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

[ad_1]

बड़वानी10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा के निर्देशन में जिला आपूर्ति अधिकारी एचएस मुवेल के मार्गदर्शन में घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसाय के उपयोग के लिए विशेष जांच अभियान शनिवार को शहर में चलाया गया। इसके अंतर्गत 28 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इसमें शिवम रेस्टोरेंट्स से 2 गैस सिलेंडर, मां त्रिवेणी रेस्टोरेंट्स से 1 सिलेंडर, साईं बाबा कैंटीन से 4 सिलेंडर, प्रीति रेस्टोरेंट से 1 सिलेंडर इस तरह कुल 4 प्रतिष्ठानों से 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। जब्त सिलेंडरों की कीमत करीब 18000 रुपए है। जब्त सामग्री के आधार पर चारों प्रतिष्ठानों के संचालकों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी दयाराम चौहान, भोला मंडलोई व वंदना बुंदेल ने कार्रवाई की।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button