सिवनी का नाम किया रोशन: एकलव्य विद्यालय घंसौर ने सामूहिक नृत्य विधा में प्रदेश स्तर पर जीता प्रथम इनाम, 8 गोल्ड व 10 रजत पदक किए हासिल

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Seoni
  • Eklavya Vidyalaya Ghansor Won The First Prize At The State Level In The Collective Dance Form, Won 8 Gold And 10 Silver Medals

सिवनी17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक व खेल-कूद प्रतियोगिताओं में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घंसौर, सिवनी के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सामूहिक नृत्य विधा में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रीडा प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 8 स्वर्ण पदक व 10 रजत पदक हासिल किए।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे होंगे शामिल

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बाजी मारने के बाद अब सांस्कृतिक प्रतियोगिता के छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए कर्नाटक राज्य के बैंगलोर तथा राष्ट्रीय स्तर की क्रीडा प्रतियोगिता के लिए आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कलेक्टर सहित अधिकारियों ने की सराहना

इन उपलब्धियों के लिए कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग व सहायक आयुक्त महोदय जनजातीय कार्य विभाग सिवनी डॉ. अमर सिंह उइके की ओर से बधाई प्रेषित करते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई है। साथ ही उत्कृष्ट कार्य की सराहना की है।

इन्होंने ने दी शुभकामनाएं

संस्था के प्राचार्य आरके धमेनिया की ओर से संगीत शिक्षक आशीष मिश्रा व खेलकूद प्रशिक्षक डेविड गौतम, कु. रोशनी सुलाखे और प्रतिभागी छात्र छात्राओं को बधाई के साथ अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय की इन उपलब्धियों पर विद्यालयीन स्टाफ बीएल राहंगडाले, सुनीता पटेल, भारती दुबे, विजय सिंह मसराम अधीक्षक, लक्ष्मी तेकाम, मुकुलचंद सोनी, लवकेश उइके, निधि सिंघल, सुमन भारद्वाज, मनोहर प्रसाद नागोत्रा ,रानू मरावी, निरंजन परते, सचिन नामदेव, संदीप सोनी, राजीव लिल्हारे, सरिता ककोडिया, प्रीती डेहरिया, सचिन शर्मा, कु.मीना मांझी, आशीष बन्देवार, अजय कुमार तिवारी, दिव्या मिश्रा, मोहिनी दीक्षित, कु.नुपुर राहंगडाले,अम्बिका प्रसाद वर्मा, धरमदास बैरागी, चंद्रशेखर मोटघरे, प्रदीप रजक, श्रीराम राजपूत, प्रदीप समुद्रे, संदीप यादव सभी ने संबंधित शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button