देवास में रोड एक्सीडेंट: मां की हुई मौत- बेटा घायल, पुलिस ने मर्ग कायम किया

[ad_1]
देवास7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां, महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार गुरूवार को शमशाद बी पति शकील शेख निवासी आठमिल जिला इंदौर अपने पुत्र सलमान के साथ फेरी लगाकर कपड़े बेचने का व्यापार करने के लिए देवास जिले के ग्राम लोहारी की और बाइक से जा रहे थे। तभी, ग्राम शिप्रा के पास इनके दो पहिया वाहन को पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों मां बेटा घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां महिला शमशाद बी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला का पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले को लेकर औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे के साथ देवास आसपास के गांव में कपड़े फेरी पर बेचने का कार्य करती थी।
Source link