Chhattisgarh

देवपहरी के जंगल में भालू के हमले में दो महिलाएं हुई जख्मी

कोरबा । कोरबा जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई-देवपहरी के जंगल में भालू के हमले की घटना घटित होने की बात सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार अचानक हुए हमले में मूल्यारो बाई 50 वर्ष व समारी बाई नामक दो महिला के जख्मी होने की बात बताई जा रही हैं। इनके शरीर के अलग-अलग हिस्से में कुछ गहरे और कुछ मामूली जख्म आये हैं।


घटना के बाद दोनों को तत्काल शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उपचार के बाद दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए क्षेत्र का जायजा लिया।


घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। जंगल से लगे इलाकों में रहने वाले लोगों को वन क्षेत्र में आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button