राजगढ़ में दीपावली महोत्सव: वृद्ध और दिव्यांगों ने मनाई दिवाली, दीप जलाकर की आतिशबाजी

[ad_1]
राजगढ़ (भोपाल)एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

राजगढ़ में गुरुवार को वृद्धाश्रम और दिव्यांग बच्चों के स्कूल में दिवाली मनाई गई। बच्चों ने दीप प्रज्ज्वलित कर आतिशबाजी की। वृद्ध एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ दिव्यांग बच्चों के लिए “बेरंग जिंदगी में आशीर्वाद” के रंग नाम से आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों एवं वृद्धजन की जिंदगी में खुशियों का नया दौर शुरू हो गया।
आशीर्वाद फाउंडेशन ने दिवाली का उत्सव मनाया गया। इसमें वृद्धाश्रम के वृद्धजन व प्रेम प्रगति स्कूल के दिव्यांग बच्चों के साथ के चेहरे पर मुस्कान लाने की पहल की गई। दोनों स्थानों पर दीपक जलाकर शुरू हुए दीपोत्सव कार्यक्रम में पटाखे जलाकर, बच्चों व वृद्धजनों को उपहार दिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सिंधिया, रघुनंदन शर्मा उपस्थित थे। आभार दिव्या विजयवर्गीय ने माना।

खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us