दतिया में फटा सिलेंडर: चाय बनाते समय हुआ हदसा, बुरी तरह झुलसा युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

[ad_1]
दतिया41 मिनट पहले
धीरपुरा थाना अंतर्गत गांव इकौना में बुधवार शाम गैस सिलेंडर फट ने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। जिसे परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि युवक अपने घर पर गैस चूल्हे पर चाय बना रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया।
इकौना गांव निवासी 18 वर्षीय सुंदरम पिता बनवाली करण अपने घर पर गैस चूल्हे पर चाय बना रहा था। तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। इस धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। हादसे में बुरी तरह झुलसे सुंदरम को परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उपचार के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि युवक तकरीबन 40 पर्सेंट से अधिक झुलसा है, फिलहाल युवक का उपचार जारी है।
Source link