दमोह में बुजुर्ग ने किया सुसाइड: ट्रेन के सामने कूदा, पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी

[ad_1]
![]()
दमोह3 घंटे पहले
दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। टीआई रजनी शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के पास से आधार कार्ड मिला है जिसमें उसका नाम गनपत अहिरवाल उम्र 60 साल है। मृतक रहली खमरिया का रहने वाला है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुजुर्ग ने ट्रेन को आते देखा तो पटरी पर पहुंच गया और ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे उसे ठोकर लगी और वह वहीं पर मृत हो गया। टीआई ने कहा कि बुजुर्ग के परिजनों की तलाश की जा रही है, ताकि इस घटनाक्रम को समझा जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे शव गृह में रखवा दिया है।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us




