ट्रेन की पटरियों पर मिला अधेड़ का शव: रायसेन में पेट की बीमारी से परेशान था, 22 साल का बेटा कर रहा है सिविल इंजीनियरिंग

[ad_1]

दतिया15 मिनट पहले

मंगलवार सुबह दतिया रेलवे स्टेशन के आगे अप मेन लाइन के पास खंभा नंबर 1151/25 पर एक अधेड़ की लाश मिली है। मृतक की पहचान हीरो होंडा एजेंसी के पीछे चंद्रपाल बौद्ध ​​​​​(52) के रूप में हुई है। सुबह वह घर से टहलने ने की कहकर निकला था। वह घटनास्थल पर कैसे पहुंचा परिवार वालों को इस बारे में नहीं पता। जानकारी मिलने के बाद जीआरपीएफ प्रभारी राजेंद्र दांगी अपने बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि अधेड़ की मौत रेल से कट कर हुई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है, मामले की जांच की जा रही है।

मृतक पेट की बीमारी से था परेशान

प्रभारी राजेंद्र दांगी ने बताया कि मृतक की जेब में कृष्णा हॉस्पिटल का एक पर्चा मिला था। इसके बाद डॉक्टरों से बात करने पर पता चला है कि मृतक को पेट में गंभीर बीमारी थी। जिसके चलते वह परेशान-परेशान रहता था। मृतक का एक 22 साल का लड़का है। वह सिविल इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button