MP सरकार का बेरोजगारों को तोहफा: उच्च माध्यमिक-माध्यमिक शिक्षकों के पद भरे जाएंगे; प्राथमिक की भर्ती भी जल्द ही

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • The Posts Of Higher Secondary secondary Teachers Will Be Filled; Primary Recruitment Also Soon

भोपाल8 घंटे पहलेलेखक: अनूप दुबे

  • कॉपी लिंक
भोपाल में करीब 23 दिन पहले  वर्ष 2018 में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यार्थी धरने पर बैठे थे। उन्होंने 2 अक्टूबर से प्रदेश भर में महा आंदोलन करने की धमकी दी थी। -फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

भोपाल में करीब 23 दिन पहले वर्ष 2018 में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यार्थी धरने पर बैठे थे। उन्होंने 2 अक्टूबर से प्रदेश भर में महा आंदोलन करने की धमकी दी थी। -फाइल फोटो

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2018 में क्वालीफाई अभ्यर्थियों से स्कूल शिक्षा विभाग के अन्तर्गत रिक्त पदों की पूर्ति की जानी है। रिक्तियों के लिए ऑन लाईन भर्ती की प्रक्रिया उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए 30 सितंबर से तथा माध्यमिक शिक्षक के लिए 6 अक्टूबर से आरंभ की जा रही है।

इसके तहत अभ्यर्थी एमपी ऑनलाईन पोर्टल https://trc.mponline.gov.in पर उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए 30 सितंबर को दोपहर 2 बजे से 10 अक्टूबर तक तथा माध्यमिक शिक्षक के लिए 6 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक प्रोफाइल पंजीयन कर दस्तावेज अपलोड कर सकेंगें। दिशा निर्देश, रिक्तियाँ एवं आरक्षण इत्यादि से संबंधित विस्तृत निर्देश पृथक से एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर शीघ्र प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्राथमिक शिक्षकों के 18 हजार से ज्यादा पदों पर भी जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

पद बढ़ाने को लेकर हो रहा था प्रदर्शन

शिक्षक पात्रता उत्तीर्ण अभ्यर्थी पदों की बढ़ोतरी की मांग को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन वर्ष 2018 में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 62 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती करने का आश्वासन दिया था, लेकिन 18 हजार पदों पर ही भर्ती हुई। उच्च एवं माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2018 को पद में बढ़ोतरी की जाना चाहिए। पदों को बढ़ाने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने 2 अक्टूबर से प्रदेश भर में महा आंदोलन करने की धमकी दी थी। रंजीत ने बताया कि द्वितीय काउंसलिंग में तो बढ़े हुए पदों पर भी लिस्ट आना है, जैसे उच्च माध्यमिक के 2,750 एवं माध्यमिक शिक्षक के 5 हजार पद स्कूल शिक्षा विभाग के ही पद हैं।

भोपाल के नीलम पार्क में करीब 23 दिन पहले प्रदर्शन के दौरान एक महिला अपने तीन साल के बेटे के साथ पहुंची थी।

भोपाल के नीलम पार्क में करीब 23 दिन पहले प्रदर्शन के दौरान एक महिला अपने तीन साल के बेटे के साथ पहुंची थी।

करीब 30 हजार में से 14 हजार पद ही भरे गए

प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षक वर्ग-1 और शिक्षक वर्ग-2 के 30 हजार से ज्यादा पदों को भरने के लिए 2018 में नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें वर्ग-1 के 19,200 पद और वर्ग-2 के 11,300 के करीब पद थे। इसके बाद 2200 पद अलग से बाद में जोड़े गए। इन पदों के लिए पात्रता परीक्षा 2019 में आयोजित की गई। उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 28 अगस्त 2019 को आया और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 26 अक्टूबर 2019 को आया।इसके रिजल्ट आने के बाद जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 तक सभी चयनत शिक्षकों के सत्यापन की भी प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

पहले 15 हजार पद ही स्वीकृत हुए थे

उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2018 में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की काउंसलिंग की गई। पहले 17 हजार पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन वित्त विभाग से केवल 15 हजार पदों पर ही स्वीकृति दी थी। इसके बाद ओबीसी को लेकर मामला अटक गया। अब तक प्रदेश सरकार 14 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती कर चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि लोक शिक्षण संचालनालय की तैयारी अंतिम तौर में है। इसके बाद माध्यमिक शिक्षक की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जा सकती है।

उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2018 में ढाई लाख अभ्यर्थी थे

उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2018 में प्रदेशभर से 2 लाख 40 हजार आवेदक शामिल हुए थे। इसमें क्वालिफाई मार्क 90 रखे गए थे। 16 विषयों में से 15 के परिणाम 28 अगस्त को जारी हुए थे, जबकि अंग्रेजी का पेपर 29 सितंबर को दोबारा आयोजित किया था।

माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018

इसका परिणाम 26 अक्टूबर को प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने जारी किया था। इसमें 5 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा 16 फरवरी से 10 मार्च 2019 के मध्य हुई थी। पीईबी ने परिणाम की कापी लोक शिक्षण विभाग को उपलब्ध करा दी है। उच्च माध्यमिक शिक्षक की काउंसलिंग के बाद इसकी काउंसलिंग की गई।

भर्ती की ऐसी रहेगी प्रक्रिया

लोक शिक्षण विभाग इसके लिए विज्ञापन निकालेगा। इसके बाद क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग में शामिल होना पड़ेगा। ऑनलाइन आवेदन के साथ सभी दस्तावेजों की कॉपी भी जमा करना होगा, फिर दस्तावेजों का सत्यापन होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की विषयवार मेरिट सूची बनेगी। मेरिट के आधार पर ही फिर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।

प्राथमिक शिक्षों की भर्ती भी जल्द

स्कूल शिक्षा विभाग में काफी समय बाद एक साथ इतने पदों पर सीधी भर्ती हो रही है। ऐसे में पहले तो सभी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य किया जा रहा है। इसमें सभी तरह के पदों और उनकी भर्ती संबंधी जानकारी होगी। इसके बाद अलग-अलग तरह से पदों की भर्तियों को एक रोस्टर पर लाया जाएगा। इसके बाद सभी स्कूलों में खाली पदों की गणना कर उसके अनुसार भर्तियां निकाली जाएंगी।

प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET वर्ग-3) पास करने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने टीचर्स के 18 हजार 527 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के शिक्षक शामिल हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने पासिंग मार्क्स 50% कर दिए हैं। वहीं, जनजातीय कार्य विभाग भी पासिंग मार्क्स 50% करने की तैयारी कर रहा है। इसके आदेश जल्द आ सकते हैं। इसके बाद कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा।

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए करीब 8 लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरे थे। इनमें से 5 लाख 89 हजार 150 कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट भी 8 अगस्त को जारी किया गया था। सूत्रों की मानें तो अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक कैलेंडर जारी किया जा सकता है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दिसंबर के अंत यानी नए साल से पहले सभी को नियुक्ति दिए जाने की संभावना है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link