अचल संपत्ति के दस्तावेजों का पंजीयन: 4 अक्टूबर तक सुबह 10 से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे पंजीयक कार्यालय

[ad_1]

बालाघाट5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिला पंजीयक को शारदीय नवरात्रि में कार्यालयीन समय में वृद्धि के निर्देश जारी किए हैं। आम नागरिकों की सुविधा के लिए 4 अक्टूबर तक सभी पंजीयक कार्यालय सुबह 10 से शाम 6:30 बजे तक खुले रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि नवरात्रि में नागरिकों की ओर से अचल संपत्ति के दस्तावेजों का पंजीयन अधिक संख्या में कराया जाता है। इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व के दौरान अचल संपत्ति के दस्तावेजों के पंजीयन में वृद्धि की संभावना है। आम जनता व सर्विस प्रोवाइडर की ओर से भी नवरात्रि में कार्यालयीन समय व कार्यालयीन दिवस बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी।

शारदीय नवरात्रि पर्व की अवधि में जन-सामान्य को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने व राज्य शासन के राजस्व को दृष्टिगत सभी उप पंजीयक कार्यालय 4 अक्टूबर तक की अवधि में (सार्वजनिक अवकाश दिवस एक और 2 अक्टूबर को छोड़ कर) समय वृद्धि के साथ खोले जाएंगे। पंजीयन कार्यालयों की कार्य आवश्यकता अनुसार प्रतिदिन स्लॉट की संख्या बढ़ाए जाने का भी निर्णय लिया गया है, जिससे अधिकाधिक पक्षकार लाभ ले सकें।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button