जीवाजी विश्वविद्यालय में प्रदर्शन को जाएंगे: आरडीसी परेड में शामिल हाेने 8 छात्राओं का चयन

[ad_1]
शिवपुरी42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एनएसएस के हर छात्र का सपना होता है कि वह 26 जनवरी की परेड में शामिल होकर अपना प्रदर्शन दिल्ली में करें। इसीलिए इसकी तैयारियों में युवा जी जान से जुट गए हैं। 20 छात्रों ने इसके लिए अपनी प्रैक्टिस दिखाई जिसमें से 8 छात्रों का चयन प्रथम चरण के लिए जीवाजी विश्वविद्यालय में प्रदर्शन को हुआ है। यदि यहां चयनित हो जाते हैं फिर इन्हें दिल्ली की प्रीआरडीसी परेड में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
दरअसल गणतंत्र दिवस 2023 परेड के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की चयन की प्रक्रिया के द्वितीय चरण में शुक्रवार को जिला स्तरीय स्वयंसेवक चयन प्रक्रिया शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी प्रांगण में संपन्न हुई। इस प्रक्रिया में शिवपुरी जिले के विभिन्न कॉलेज द्वारा चयनित स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं के मध्य परेड सांस्कृतिक गतिविधियां आदि के आधार पर उनका विश्वविद्यालय के लिए चयन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना जिला शिवपुरी के जिला संगठक डॉ एस एस खंडेलवाल ने बताया आज की चयन प्रक्रिया में जिले के कॉलेजों से चयनित 20 छात्र छात्राओं ने भागीदारी की।
जिसमें से 8 विद्यार्थियों का चयन विश्वविद्यालय स्तर पर किया गया। अब यह विद्यार्थी 25 सितंबर को जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के परिसर में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में भागीदारी करेंगे। हर वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में पूरे भारत से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का चयन किया जाता है, और फिर इनका गणतंत्र दिवस परेड शिविर नई दिल्ली में प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है। यह विद्यार्थी राष्ट्रीय सेवा योजना की परेड का हिस्सा बनते हैं। चयन प्रक्रिया में चयन समिति सदस्य प्रो मनोज जैन, अनीता कैमोर, प्रो एसएस मौर्य, गोपाल शिवहरे ने उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया संपन्न कराई। साथ ही वरिष्ठ स्वयंसेवक सौरभ भार्गव एवं प्रद्युमन गोस्वामी ने सहयोग प्रदान किया।
Source link