Rahul Gandhi पहुंचे दिल्ली, रामलीला मैदान की तरफ निकले कांग्रेसी नेता…हिरासत में लिए गये कई कार्यकर्ता

Congress Rally: आज दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस विशाल ‘हल्लाबोल’ रैली का आयोजन किया है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इस रैली में इतने लोग जुटेंगे कि रामलीला मैदान छोटा पड़ जाएगा। इस रैली में कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरती दिखेगी। इस रैली में शामिल होने के लिए देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि 7 सितंबर से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भी शुरू होने वाली है। माना जा रहा है कि इस रैली के माध्यम से कांग्रेस 2024 के आम चुनावों की तैयारियों का आगाज करने जा रही है। इस में शामिल होने के लिए राहुल गांधी दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं रामलीला मैदान की ओर बढ़ते कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, रैली से पहले पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय में एकत्रित होंगे। यहां ये सभी बसों में बैठकर रामलीला मैदान के लिए निकलेंगे। रविवार की रैली से पहले कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें कांग्रेस के नेता के. सी. वेणुगोपाल ने बताया कि देशभर से लाखों पार्टी कार्यकर्ता और नेता इस रैली में हिस्सा लेंगे। साल 2021 के बाद से कांग्रेस लगातार महंगाई के मसले पर विरोध जता रही है। हम लगातार लड़ रहे हैं और महंगाई के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi) इलाज के लिए देश से बाहर गई हैं और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ हैं, इस कारण दोनों कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगी। लेकिन उनके साथ गये राहुल गांधी लौट आए हैं और इस विशाल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें। दिल्ली के रामलीला मैदान ने देश की राजनीति को कई बार नई दिशा दी है। ऐसे में कांग्रेस ने नये देशव्यापी आंदोलन की प्लानिंग की है। वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम किए हैं.हाल के दिनों में अन्ना हजारे के आंदोलन में लोगों का हुजूम यहां उमड़ा था। अब देखना है कि ये आंदोलन, जन आंदोलन की शक्ल ले पाता है या नहीं।