National

Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती को चार चांद लगाती हैं घनी आईब्रो, यूं रखें ख्याल

Eyebrow Care Tips: नेचुरल चीजों से मिली खूबसूरती अलग ही लगती है। आप कुछ बातों को अपनाकर अपनी स्किन से लेकर बालों तक का अच्छा ख्याल रख सकते हैं। यहां देखें आइब्रो का ख्याल रखने के टिप्स-

How to Take Care of Eyebrows: चेहरे की खूबसूरती को इंहेंस करने के लिए लड़कियां मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, कई बार मेकअप करने का मन नहीं होता है, ऐसे में चेहरा सुस्त दिखने लगता है। इस दौरान आप अपने चेहरे के कुछ फीचर्स को इंहेंस कर सकते हैं। जैसे सिर्फ काजल लगाकर आंखों को अट्रैक्टिव बना सकते हैं। या फिर लिपस्टिक लगा कर ग्लैम एड कर सकते हैं। लेकिन अगर कुछ भी करने का मन न हो तो आकर्षित आइब्रो काफी काम आती हैं। अगर आइब्रो का ख्याल अच्छे से रखा जाए तो ये काफी अट्रैक्टिव लगती हैं और साथ ही लुक को काफी हद तक इंहेंस कर सकती हैं। 


1) ब्राउन शेड से करें फिल- घनी और खूबसूरत आइब्रो हमेशा सुंदर दिखती हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपकी आईब्रो भी आपके लुक को इंहेंस करें तो  एक अच्छा आईब्रो ब्रश और जेल केक खरीदें। इसे हल्के रंग (ब्राउन शेड) का चुनें, फिर इसका इस्तेमाल करें और आइब्रो को शेप दें। 


2) ट्रिमिंग है जरूरी- आइब्रो की ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए नियमित गैप पर थ्रेडिंग करवाएं। नियमित थ्रेडिंग की मदद से आपकी भौंहें काफी अच्छी लगने लगेंगी। हालांकि अपनी आइब्रो शेप पर भी पूरी ध्यान दें।

3) आर्क पर दें ध्यान- चेहरे को आकर्षक रूप देने के लिए अपनी आईब्रो में थोड़ा-सा ‘आर्क’ बीच से उठाएं। और आईब्रो के दोनों साइड्स को घना रखें।

4) कैस्टर ऑयल का करें यूज- रात में सोने से पहले अपनी आइब्रो को पूरी तरह से साफ करें और फिर कॉटन बड की मदद से आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल आइब्रो पर करें। ऐसा रोजाना करने से आइब्रो घनी होने में मदद मिलेगी। 

5) प्लकर का इस्तेमाल- आइब्रो को शेप देने के लिए आप प्लकर का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, ऐसा करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। 


6) ब्रो शेवर का इस्तेमाल- आइब्रो की केयर करने के लिए आप  ट्रिमर्स और शेवर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये काफी फास्ट और सुरक्षित तरीका है जिसमें आपको दर्द नहीं होता है।

Related Articles

Back to top button