Chhattisgarh

स्व. वेद प्रकाश शर्मा की दशम पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

जांजगीर–चाम्पा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर–चाम्पा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार स्व. वेद प्रकाश शर्मा की दशम पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। वशिष्ठ परिवार द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुराज प्रसाद पाण्डेय, डॉ. परस शर्मा, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष द्वय रमेश पैगवार एवं भगवान दास गढ़ेवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामबिलास राठौर जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर सहित शहर के गणमान्य नागरिकों एवं कांग्रेसजनों ने स्व. शर्मा के निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. वेद प्रकाश शर्मा के साथ बिताए राजनीतिक जीवन के विभिन्न प्रसंगों को याद किया। वक्ताओं ने उन्हें कांग्रेस के निष्ठावान, अनुशासित एवं समर्पित अध्यक्ष के रूप में स्मरण करते हुए उनके राजनीतिक योगदान को रेखांकित किया।


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. शर्मा का व्यक्तित्व केवल राजनीति तक सीमित नहीं था। धर्म, ज्योतिष एवं अध्यात्म के क्षेत्र में भी उनकी गहरी रुचि और व्यापक ज्ञान था। सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को सदैव याद किया जाता रहेगा।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्व. वेद प्रकाश शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर रफीक सिद्दीकी, विवेक सिसोदिया, शिशिर द्विवेद्वी, आभाष बोस, राधे थवाईत, महेन्द्र कश्यप, हर प्रसाद साहू,प्रिंस शर्मा, हितेश यादव,शत्रुहन महंत,सीताराम नायक,शंकर सिंघानिया अरमान खान,आकाश तिवारी गिरधारी यादव,परमेश्वर राठौर,बोधराम राजवाड़े,सलीम सिद्दीकी, परमेश्वर निर्मलकर, बसंत अग्रवाल, संतोष भोपाल पुरिया अशोक शर्मा मनमथ शर्मा,निलांशु सिंह,अस्वनि राठौर,जय सिंह राठौर,अभय कहरा,टिसु पाण्डेय,अजय कश्यप, अंकीत दुबे अतिक कुरैशी आशुतोष शर्मा अनिल वर्मा सुलोचना शर्मा मंजु सिंघानिया सरला पाण्डेय निर्मला हीवर्कर सहीत वशिष्ठ परिवार से ऋषि शर्मा राघवेन्द्र पाण्डेय मनीष शर्मा सतीष शर्मा सिद्धार्थ समृद्धि निधि समर्थ शिवांशी श्री तारामणी शर्मा श्यामा सोनू ललिता संगीता अनिता अर्जुन लाल एवं संजय शर्मा चाम्पा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button