Chhattisgarh

सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक, भाजपा चलाएगी विभिन्न सेवा कार्य

सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किए जाएंगे।

वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा भावना और जनसेवा की थीम को आधार बनाकर समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्यों को पहुंचाना है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता संगठन के निर्देशानुसार अलग-अलग सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

हरिप्रिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन के प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के साथ-साथ समाज की सेवा में अपनी जिम्मेदारी निभाता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा और कार्यकर्ता जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान को सफल बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button