Chhattisgarh
जांजगीर-चांपा में धान खरीदी को लेकर बवाल: खोखरा धान खरीदी केंद्र के गेट पर किसान धरने पर सत्यापन के बाद भी धान नहीं लेने का आरोप…मौके पर पुलिस बल तैनात

जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा धान खरीदी केंद्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां खरीदी केंद्र के गेट के सामने किसान धरने पर बैठ गए हैं। खोखरा और धाराशिव क्षेत्र के किसान धान खरीदी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
किसानों का आरोप है कि उनका धान सत्यापन हो चुका है, इसके बावजूद धान की खरीदी नहीं की जा रही है। किसानों को धान बेचने के लिए केवल दो दिनों 5 फरवरी और 6 फरवरी का समय दिया गया है, ऐसे में कर्ज से परेशान किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
खबर लिए जाने तक किसानों से बातचीत करने के लिए कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है
किसानों का कहना है कि जब तक धान खरीदी शुरू नहीं की जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
Follow Us




