Astrology

विश्वकर्मा जयंती पर जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, करियर, कारोबार, प्रेम, स्वास्थ्य, धन और भाग्य से जुड़ी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां।


मेष:
आज अपनी किसी योजना पर काम करने के लिए समय अच्छा है। कोई समस्या आने पर राजनीति से जुड़े व्यक्ति की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। युवाओं को प्रतियोगिता से जुड़ी गतिविधियों में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। रुपए-पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। संतान की किसी गलत गतिविधि की वजह से तनाव हो सकता है। किसी की बातों में आकर अपना नुकसान न करें और अपने फैसले को प्राथमिकता दें। बाहरी कामों में जरूरत से ज्यादा समय न लगाएं। व्यवसाय में कुछ नई उपलब्धियां मिल सकती हैं, इसलिए इस अच्छे समय का पूरा फायदा उठाएं। किसी खास प्रोजेक्ट में रुकावटें आएंगी, लेकिन समझदारी से उनका समाधान निकाल लेंगे। अपनी बिजनेस प्लानिंग और काम करने का तरीका दूसरों से शेयर न करें। दांपत्य संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल जरूरी है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वस्थ रहने के लिए योग और मेडिटेशन जरूरी है। ज्यादा काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5।

वृषभ:
समय आपके पक्ष में है, लेकिन इसका कितना फायदा मिलेगा, यह आपकी मेहनत और समझदारी पर निर्भर करेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से आपकी उम्मीदें पूरी हो सकती हैं। बाहर के कामों में ज्यादा समय बीतेगा। बच्चे भी पढ़ाई पर फोकस रखेंगे। चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका डटकर सामना करें। अपने काम और फैसलों पर मजबूती से टिके रहें। दूसरों के लड़ाई-झगड़ों में दखल न दें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और फिलहाल उधार लेने से बचें। बिजनेस से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। फिलहाल रुपए-पैसे के बड़े लेनदेन से बचें, क्योंकि आर्थिक नुकसान हो सकता है। तरक्की में कुछ रुकावटें रहेंगी, लेकिन मेहनत के दम पर परिस्थितियों को काफी हद तक अपने पक्ष में कर लेंगे। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव का असर घर के माहौल पर भी पड़ सकता है। विपरीत लिंगी दोस्तों के साथ उचित दूरी बनाए रखें। धैर्य और शांति बनाए रखें। प्रकृति के बीच कुछ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6।

मिथुन:
माहौल सकारात्मक रहेगा। फोन कॉल से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। किसी शुभचिंतक की मदद से जमीन-जायदाद से जुड़ा रुका हुआ काम पूरा होगा। युवा भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। स्वभाव में सहजता और धैर्य रखें। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास कई बार नुकसान करा सकता है। फिजूलखर्ची से बचें और बजट का ध्यान रखें। परिवार की जिम्मेदारियों को भी नजरअंदाज न करें। बिजनेस के काम करने के तरीके में सुधार का मौका मिलेगा। ध्यान रखें कि कार्यस्थल का कोई कर्मचारी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। फिलहाल मार्केटिंग से जुड़े काम टालकर कार्यक्षेत्र में अपनी मौजूदगी और निगरानी बनाए रखें। घर का माहौल व्यवस्थित रखने में अपना सहयोग दें। किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन से दूर रहें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज अपना खास ध्यान रखें। सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 7।

कर्क:
विदेश से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा होने की अच्छी संभावना है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। युवाओं को भविष्य से जुड़े प्रयासों में अच्छी सफलता मिल सकती है। किसी दोस्त या रिश्तेदार की कोई बात आपको परेशान कर सकती है, लेकिन तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा। धैर्य रखें। घर के बुजुर्गों की सेहत का नियमित ध्यान रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा और काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह और मदद से नई उपलब्धि मिल सकती है। सरकारी नौकरी वाले पूरी मेहनत और जिम्मेदारी से काम करेंगे तो बॉस और अधिकारियों की तारीफ मिलेगी। जरूरत से ज्यादा अनुशासन जीवनसाथी के साथ तकरार की वजह बन सकता है। घर का माहौल खुशनुमा रखने के लिए मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएं या जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दें। एसिडिटी या इंफेक्शन की वजह से पेट दर्द बढ़ सकता है। पर्याप्त मात्रा में पानी और दूसरे तरल पदार्थ लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3।

सिंह:
कोई भी काम शुरू करने से पहले उसकी सही प्लानिंग बनाएं, इससे गलतियों से बचेंगे। अपनी क्षमता और योग्यता से ऐसे अच्छे नतीजे हासिल कर सकते हैं, जिससे परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। विपरीत परिस्थिति में गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें। धैर्य और समझदारी से हालात जल्दी सामान्य कर लेंगे। कहीं भी निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। बिजनेस की अंदरूनी व्यवस्था बेहतर होगी। रुके हुए काम को आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी। अपने संपर्क बढ़ाएं। ऑफिस का कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल रहेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। चोट लगने की आशंका है। वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम वाले कामों से दूर रहें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5।

कन्या:
घर या बिजनेस में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो वास्तु के नियमों का भी ध्यान रखें, इससे फायदा हो सकता है। सही प्लानिंग और सकारात्मक सोच आपको और परिवार को नई दिशा दे सकती है। किसी को पैसा उधार देना पड़े तो पहले उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी रखें, क्योंकि उनकी संगत से आपका मान-सम्मान भी प्रभावित हो सकता है। बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा, लेकिन मन मुताबिक नतीजे न मिलने से थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिस्थितियां अभी पूरी तरह आपके पक्ष में नहीं हैं, इसलिए शांति और धैर्य बनाए रखें। बिजनेस से जुड़े लोगों और पार्टियों के साथ अपने संपर्क और मजबूत करें। पति-पत्नी के अच्छे तालमेल से घर का माहौल और खुशनुमा होगा। एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन से बचें। गैस की वजह से जोड़ों में दर्द और बेचैनी हो सकती है। खानपान को लेकर खास सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1।

तुला:
आज कोई खास उपलब्धि मिल सकती है। मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे भी मिलेंगे, लेकिन सफलता के लिए लगातार प्रयास करना जरूरी है। अपनी ऊर्जा का पूरा इस्तेमाल करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम भी सुलझ सकता है। शॉपिंग करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। नई जिम्मेदारी आने से रूटीन कुछ बिगड़ सकता है। युवा पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें और अपना फोकस वर्तमान तथा भविष्य बेहतर बनाने पर रखें। काम के प्रति आपका जुनून सफलता दिलाएगा। बिजनेस में चल रही रुकावटें दूर होंगी। इंश्योरेंस और कमीशन से जुड़े कारोबार में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किसी ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है, जो उन्हें पसंद न हो। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। दोस्तों से मुलाकात दिनभर के तनाव से राहत देगी। चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ सकता है। तनाव कम करने के लिए परिवार के साथ मनोरंजन और घूमने-फिरने में समय बिताएं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8।

वृश्चिक:
रूटीन में जो बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं, वह आपके लिए सकारात्मक और फायदेमंद साबित होगा। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में अच्छी डील हो सकती है, इसलिए इन मामलों पर खास ध्यान दें। किसी से वादा करके पीछे हटना ठीक नहीं है, इससे मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। अनजान लोगों की बातों पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करें। विद्यार्थी बेकार की बातों में समय गंवाने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान दें। कारोबार में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी कर्मचारी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए कार्यक्षेत्र में अपनी मौजूदगी बनाए रखें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार हो सकती है। इसका असर परिवार पर न आने दें। आपस में बैठकर बात सुलझाना बेहतर रहेगा। शरीर में हल्की कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। लापरवाही न करें और जरूरत हो तो समय पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7।

धनु:
जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई काम रुका हुआ है तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। किसी खास व्यक्ति या दोस्त से मुलाकात बहुत खुशी देगी। विदेश से जुड़े किसी काम के लिए प्रयास कर रहे हैं तो वह भी आगे बढ़ सकता है। गैरजरूरी खरीदारी से बचें, वरना बजट बिगड़ सकता है। थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है, लेकिन आपकी काम करने की क्षमता कम नहीं होगी। युवा बेकार की गतिविधियों में उलझकर अपने लक्ष्य से न भटकें। बिजनेस में कुछ प्रतिस्पर्धी लोग आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। घबराने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। ऑफिस और बिजनेस में टीमवर्क के साथ काम करने से व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। घर का माहौल सुखद और शांत रहेगा। किसी विपरीत लिंगी दोस्त की वजह से परेशानी में पड़ सकते हैं, इसलिए मर्यादा बनाए रखें। गैस और बदहजमी की वजह से रूटीन बिगड़ सकता है। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4।

मकर:
पिछले कुछ समय से चल रही समस्या दूर होने से राहत मिलेगी। सुकून और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। किसी खास मुद्दे पर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। संतान की तरफ से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके हर पहलू पर अच्छी तरह सोचें, फिर योजना बनाकर उस पर काम करें। आज मार्केटिंग से जुड़े कामों की वजह से काफी समय घर से बाहर बीत सकता है। बिजनेस की गतिविधियां मन मुताबिक चलेंगी और मुनाफे की स्थिति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपना काम बहुत ध्यान से करें। गलती होने पर अधिकारी नाराज हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ चल रहा मतभेद दूर करने के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। बेवजह चिंता न करें, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भी न बरतें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6।

कुंभ:
रूटीन व्यवस्थित रहेगा। पूजा-पाठ और योग जैसी गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। किसी खास काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। हर काम बहुत सोच-समझकर करें। किसी साजिश या विरोध की स्थिति में फंस सकते हैं। फिलहाल यात्रा परेशानी दे सकती है। कड़ी मेहनत के बावजूद मन मुताबिक नतीजे न मिलने से निराशा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का सही फल मिलने का समय है। लंबी दूरी की यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। युवाओं को रिसर्च और पढ़ाई से जुड़े काम में उपलब्धि मिल सकती है। बिजनेस के उतार-चढ़ाव से भी कुछ राहत मिलेगी। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें और घर-परिवार की जरूरतों पर भी ध्यान दें। बेकार के प्रेम संबंधों में समय खराब न करें। सेहत से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें और समय पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1।

मीन:
आज किसी भी मुश्किल परिस्थिति का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। खुद के बारे में सोचने और अपनी कमियों-खूबियों को समझने के लिए समय अच्छा है। अपनी समझदारी और हुनर से किसी महत्वपूर्ण काम के अच्छे नतीजे हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। संतान की किसी गतिविधि की जानकारी मिलने से चिंता हो सकती है। खास तौर पर गुस्से और जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखें। इनकम कम और खर्च ज्यादा होने की वजह से मन परेशान रह सकता है। बिजनेस को लेकर कुछ खास योजनाएं बनेंगी और उनके अच्छे नतीजे भी मिल सकते हैं। हिम्मत बनाए रखें और काम करने के तरीके में जरूरी बदलाव करें। सरकारी नौकरी वालों को अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। व्यस्तता की वजह से परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, जिससे परिवार के लोग नाराज हो सकते हैं। लव पार्टनर को कोई छोटा गिफ्ट देकर खुशी दे सकते हैं। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए रूटीन और खानपान संतुलित रखें। बदलते मौसम की वजह से इंफेक्शन होने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7।

Related Articles

Back to top button