Chhattisgarh

“सावन संग श्रृंगार” में खिला हरियाली तीज का रंग 

  • संकल्प महिला मंडल का भव्य आयोजन, सावन क्वीन का खिताब सीमा जैन ने जीता

कोरबा 10 अगस्त 2026 -हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम के संकल्प महिला मंडल द्वारा “सावन संग श्रृंगार” थीम पर हरियाली तीज का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की प्रथम महिला श्रीमती प्रभा कटियार की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने अपने उद्बोधन में स्नेहिल एवं प्रेरणादायी वचनों से सभी सदस्याओं में नई ऊर्जा का संचार किया। ‘सावन क्वीन’ का खिताब सीमा जैन ने जीता। जबकि फ्रस्र्ट रनर-अप मंजूषा बरडिया एवं  सेकंड रनर-अप वैजयंती आनंद रहीं।

कार्यकारिणी समिति की सदस्याओं को माणिक, पन्ना, पुखराज, नीलम आदि रत्नों के रूप में “संकल्प रत्न” की संकल्पना से प्रस्तुत किया गया और मुख्य अतिथि श्रीमती प्रभा कटियार जी को “कोहिनूर” के रूप में विशेष रूप से प्रस्तुत कर सम्मानित किया गया। पेटल्स आॅफ लाइफ (च्मजंसे व िस्पमि) के अंतर्गत विभिन्न फूलों को जीवन के विविध भावों एवं मूल्यों से जोड़कर मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

“सावन संग श्रृंगार” थीम के अंतर्गत सदस्याओं ने पारंपरिक श्रृंगार को सावन एवं श्रृंगार गीतों के साथ खूबसूरती से प्रस्तुत किया। तीज में सावन क्वीन का चयन रोचक अंदाज में किया गया। तीज में सभी अतिथियों और सदस्याओं का हल्दी कुमकुम व उपहार से स्वागत व अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी सिंह की अगुवाई एवं मार्गदर्शन में किया गया। तीज उत्सव को सफल बनाने में उपाध्यक्षगण प्रियंका पाटले, अभिलाषा गुप्ता, मनीषा पांडे, कविता पंड्या, अनुराधा राव, विजया शाह एवं सजी नायर व कार्यकारिणी समिति की सचिव संगीता कोरम, सहसचिव सोमा कुंडू एवं श्रुति शर्मा, कोषाध्यक्ष जी. गिरिजा, क्रीड़ा सचिव मुस्कान तिवारी व प्रियंका साहू और  सांस्कृतिक सचिव हर्षा यदु व ऋष्विका तिवारी द्वारा भरसक प्रयास किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेरणा महिला मंडल कोरबा पूर्व की अध्यक्ष अलका कंसल व निवेदिता बंजारा, आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष शशि कोसरिया सहित समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button