बड़वानी जिले के व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला: इलाज के दौरान हुई मौत, घर से दुकान जा रहे व्यापारी पर अज्ञात लोगों ने जंगल में ले जाकर किया वार

[ad_1]
सेंधवाएक घंटा पहले
मृतक व्यापारी महेंद्र
बड़वानी जिले के ओझर के गल्ला व्यापारी पर आज दोपहर अज्ञात लोगों के ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल व्यापारी को इलाज के लिए खरगोन ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान व्यापारी की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ओझर निवासी अनाज व्यापारी महेंद्र भेरूलाल गर्ग आज दोपहर को अपने घर से कार से सेंगाव स्थित दुकान जा रहे थे। इस दौरान नीलकंठ और घुसगांव के बीच अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और उन्हें जंगल में ले जाकर उन पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

व्यापारी की कार
घायल व्यापारी को इलाज के लिए खरगोन के अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही। ओझर जुलवानिया और नागलवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। जांच की जा रही है। आरोपी व्यापारी को कार जंगल को ओर सुनसान इलाके में ले गए उसके बाद हमला किया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

व्यापारी महेंद्र भेरूलाल गर्ग

Source link




