कर्मचारियों ने कर दिया अंतिम संस्कार: वन विहार… पर्यटक के वाहन से कुचलकर सियार की मौत

[ad_1]
भोपाल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

वन विहार नेशनल पार्क में एक पर्यटक वाहन की चपेट में आने से सियार की मौत हो गई। इस मामले को दबाने के लिए वन विहार के कर्मचारियों ने सियार को उठाकर आनन फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि उसका नियमानुसार पोस्टमार्टम होना था।
जिस जगह पर सियार की मौत हुई वहां पर न वहां न तो कर्मचारियों का ड्यूटी पाइंट था न ही वहां किसी तरह का कोई कैमरा लगा था। मामले की जानकारी लगने के बाद वन विहार प्रबंधन ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। जिसमें वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता, एसओएस वाइल्ड लाइफ के डॉ. रजत कुलकर्णी सहित अन्य को नियुक्त किया गया है।
वन विहार के सूत्रों का कहना है कि वन विहार में पर्यटकों को वाहन चलाने की स्पीड 20 किमी प्रति घंटा रखी गई है। एक दिन में यहां 3 हजार पर्यटक आते हैं। पर्यटकों की शिकायत के बाद वन विहार के कर्मचारियों ने वाहन चालक को पकड़ा था, लेकिन रसूख के चलते उसे छोड़ दिया गया।
जांच की जाएगी…
वन विहार के डायरेक्टर पदमाप्रिया बालाकृष्णन के मुताबिक सियार की मौत की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे।
Source link




