बालिकाओं को वितरित किए प्रमाण पत्र: लाड़ली लक्ष्मी 2.0 में कॉलेज में पढ़ने मिलेंगे ~ 25 हजार

[ad_1]
हरदा38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी काे प्रमाण पत्र प्रदान किए।
पॉलिटेक्निक कॉलेज में बुधवार काे आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा बच्चियाें, गरीबाें और किसानाें के लिए सरकार याेजनाएं संचालित कर रही है। लाड़ली लक्ष्मी 2.0 के तहत अब चयनित बालिकाओं को काॅलेज की पढ़ाई के दौरान 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह राशि दाे किस्ताें में मिलेगी। इससे बालिकाओं की काॅलेज की पढ़ाई आसान हाेगी। उन्हाेंने बालिकाओं काे लाड़ली लक्ष्मी याेजना के प्रमाण पत्र भी बांटे। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष भारती केड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि माैजूद थे।
राज्य स्तरीय लाड़ली उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। कृषि मंत्री पटेल ने कहा प्रदेश सरकार ने गरीबों के निःशुल्क उपचार के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। इसमें गरीब परिवारों के सदस्यों का एक साल में 5 लाख रुपए तक का उपचार बड़े-बड़े अस्पतालों में निःशुल्क होने लगा है।
उज्जवला योजना में गरीब परिवारों की महिलाओं को चूल्हा फूंकने से मुक्ति मिल गई है। उन्हें निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जाता है। उन्होंने कहा पहले खुले में शाैच जाना पड़ता था। अब प्रधानमंत्री आवास योजना के वर्मा, प्रतिमा धुर्वे तथा मोनिका गौर का राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल में शामिल हुए। इन बालिकाओं को कॉलेज की पढ़ाई के दौरान 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
सिविल लाइन पार्क हाेगा लाड़ली लक्ष्मी वाटिका
मप्र के स्थापना दिवस पर बुधवार काे लाड़ली उत्सव मनाया। इस माैके पर सिविल लाइन के बाजू में स्थित पार्क अब लाड़ली लक्ष्मी वाटिका के नाम से जाना जाएगा। इसी तरह पाेस्ट ऑफिस चाैराहे से नपा तक के मार्ग का नामकरण लाड़ली लक्ष्मी पथ किया। नपाध्यक्ष भारती कमेड़िया और कलेक्टर ऋषि गर्ग ने पार्क और पथ का लाेकार्पण किया। इस दाैरान जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी सहित अन्य माैजूद थे। इस बीच टीवी के माध्यम से भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।
Source link