Chhattisgarh
श्री दूधाधारी मठ में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई आंवला नवमी, महामंडलेश्वर रामसुन्दर दास जी महाराज ने की पूजा-अर्चना

जांजगीर चांपा, 18 नवंबर। कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी के पावन अवसर पर श्री दूधाधारी मठ के गीता नर्सरी में आंवला नवमी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताएं एवं श्रद्धालु उपस्थित हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आंवला नवमी की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान धार्मिक वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा में शामिल श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजा-अर्चना के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आंवला नवमी के पर्व पर महिलाओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।
Follow Us




